Latest news
डॉ. निशंक के दिल्ली आवास पर दिग्गजों का मंथन उत्तराखंड में नवाचार आधारित शिक्षा मॉडल के विकास पर फोकस आयुष मंत्री मदन कौशिक ने राष्ट्रीय आयुष मिशन की समीक्षा की कांट्रेक्टर वेलफेयर एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री से मुलाकात के लिए सचिव से लगाई गुहार -मुख्यमंत्री ने किया उत्तराखंड भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की कई योजनाओं का शुभारंभ मुख्य सचिव ने समन्वित, प्रभावी एवं समयबद्ध आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली स्थापित किए जाने के निर्देश... चकराता में केंद्रीय संचार ब्यूरो का तीन दिवसीय एकीकृत संचार एवं आउटरीच कार्यक्रम संपन्न ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’, शौर्य दिवस के अवसर पर कारगिल वीरों को दी जाएगी श्रद्धांजलि अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया

[t4b-ticker]

Friday, July 24, 2026
Homeराजनीतिभाजपा प्रत्याशी डॉ.कल्पना सैनी ने राज्यसभा चुनाव के लिए किया नामांकन पत्र...

भाजपा प्रत्याशी डॉ.कल्पना सैनी ने राज्यसभा चुनाव के लिए किया नामांकन पत्र दाखिल

देहरादून: भाजपा प्रत्याशी डॉ.कल्पना सैनी ने राज्यसभा चुनाव के लिए मंगलवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगी। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने प्रदेश कार्यालय में सभी विधायकों की बैठक बुलाई है। इस बैठक में विधायकों को प्रस्तावक बनाने पर चर्चा की जाएगी ।

बैठक के बाद दोपहर दो बजे पार्टी प्रत्याशी डॉ.सैनी विधान मंडल भवन पहुंचेंगी, जहां वह पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगी। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और पार्टी प्रभारी दुष्यंत गौतम, प्रदेश सह प्रभारी रेखा वर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री अजेय कुमार समेत कई अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी ने बताया कि पार्टी के सभी विधायकों को 12 बजे प्रदेश पार्टी कार्यालय में बुलाया गया है।

मंगलवार को राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने का आखिरी का दिन है। कमजोर संख्या बल की वजह से कांग्रेस मुकाबले में नहीं है। इसलिए वह चुनाव में प्रत्याशी नहीं उतार रही है। भाजपा के पास विधानसभा में 47 विधायक हैं। दो निर्दलीय और दो बसपा विधायक भी हैं। कांग्रेस के 19 विधायक हैं। बहुमत भाजपा के पक्ष में होने से पार्टी प्रत्याशी का चुनाव में जीतना लगभग तय माना जा रहा है I

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments