Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeराष्ट्रीयसीएम योगी ने रखी रामलला के गर्भगृह की प्रथम शिला

सीएम योगी ने रखी रामलला के गर्भगृह की प्रथम शिला

देहरादून: मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज बुधवार को रामलला के गर्भगृह की प्रथम शिला रखी। इस मौके पर मुख्‍यमंत्री के साथ महंत नृत्य गोपाल दास, डिप्‍टी सीएम केशव मौर्य, श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि मौजूद रहे। 

सीएम योगी ने राम जन्मभूमि पर बन रहे भव्य राम मंदिर के दिव्य गर्भगृह का निर्माण कार्य का शुभारम्भ क‍िया। मुख्‍यमंत्री ने राम जन्मभूमि स्‍थल पर श‍िला पूजन अनुष्ठान कर भव्‍य गर्भगृह के निर्माण के ल‍िए पहली श‍िला रखी।

इस दौरान योगी ने कहा क‍ि, गर्भगृह का श‍िलापूजन करना मेरे ल‍िए सौभाग्‍य की बात है। श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण कार्य का शुभारंभ लगभग 2 वर्ष पहले प्रधानमंत्री मोदी के करकमलों से हुआ और सफलतापूर्वक ये निर्माण कार्य आगे बढ़ रहा है। मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम का भव्य मंदिर अयोध्या धाम में बनकर देश और दुनिया के सभी सनातन हिन्दू धर्मावलंबियों की आस्था का प्रतीक तो बनेगा ही साथ ही श्री राम जन्मभूमि मंदिर भारत का राष्ट्र मंदिर होगा।

बता दें क‍ि पांच अगस्त 2020 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राम मंदिर के लिए भूमिपूजन किया था। मंदिर की नींव का काम पूरा हो चुका है और अब गर्भगृह निर्मित होने के साथ ही सांस्कृतिक अस्मिता के नवयुग का आरंभ होगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments