Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeराजनीतिबृजेश कलप्पा ने ऊर्जा और उत्साह की कमी का हवाला देते हुए...

बृजेश कलप्पा ने ऊर्जा और उत्साह की कमी का हवाला देते हुए कांग्रेस पार्टी से दिया इस्तीफा

देहरादून: कर्नाटक के कांग्रेस नेता और सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता बृजेश कलप्पा ने बुधवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया। वह 1997 से कांग्रेस से जुड़े हुए थे।

कांग्रेस नेता और सुप्रीम कोर्ट के वकील बृजेश कलप्पा ने बुधवार को पार्टी के प्रति अपनी ‘ऊर्जा और उत्साह की कमी’ का हवाला देते हुए इस्तीफा दे दिया। बुधवार को एक फेसबुक पोस्ट में कलप्पा ने लिखा, सबसे पहले मैं आपके द्वारा मुझे प्रदान किए गए कई अवसरों के लिए आपका तहे दिल से धन्यवाद देना चाहता हूं।

उन्होंने आगे कहा कि इस असाधारण विशाल राष्ट्र के सभी भागों में यदि मेरी पहचान एक जाने-पहचाने चेहरे के रूप में है तो यह वास्तव में आपके संरक्षण से संभव हुआ है। मुझे मंत्री पद के साथ कर्नाटक सरकार के कानूनी सलाहकार के रूप में नियुक्त किया गया, इसके लिए मैं आपको फिर से धन्यवाद देता हूं।

बृजेश कलप्पा ने कहा, ‘मैं हिंदी,अंग्रेजी और कन्नड़ चैनलों पर पार्टी का प्रतिनिधित्व 2013 से कर रहा हूं। ऐसा करते हुए मुझे लगभग एक दशक हो गया है। इस दौरान मैंने 6497 बहसें देखी हैं। इसके अलावा, पार्टी मुझे नियमित रूप से राजनीतिक कार्य सौंपती रही है, जिसमें मैंने अपनी संतुष्टि के अनुसार सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है।

उन्होंने कहा कि टीवी डिबेट्स के संबंध में मैंने हर समय अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है और कभी भी किसी बहस के लिए तैयारी के बिना उपस्थित नहीं हुआ।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments