Latest news
डॉ. निशंक के दिल्ली आवास पर दिग्गजों का मंथन उत्तराखंड में नवाचार आधारित शिक्षा मॉडल के विकास पर फोकस आयुष मंत्री मदन कौशिक ने राष्ट्रीय आयुष मिशन की समीक्षा की कांट्रेक्टर वेलफेयर एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री से मुलाकात के लिए सचिव से लगाई गुहार -मुख्यमंत्री ने किया उत्तराखंड भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की कई योजनाओं का शुभारंभ मुख्य सचिव ने समन्वित, प्रभावी एवं समयबद्ध आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली स्थापित किए जाने के निर्देश... चकराता में केंद्रीय संचार ब्यूरो का तीन दिवसीय एकीकृत संचार एवं आउटरीच कार्यक्रम संपन्न ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’, शौर्य दिवस के अवसर पर कारगिल वीरों को दी जाएगी श्रद्धांजलि अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया

[t4b-ticker]

Friday, July 24, 2026
Homeराजनीतिकेजरीवाल सरकार का बड़ा फैसला, हरिजन की जगह डॉ आंबेडकर शब्द का...

केजरीवाल सरकार का बड़ा फैसला, हरिजन की जगह डॉ आंबेडकर शब्द का होगा इस्तेमाल

देहरादून: दिल्ली सरकार ने हरिजन बस्ती/मोहल्लों के नाम बदलकर डॉ आंबेडकर रखने का फैसला कर लिया हैं| इसको लेकर अधिसूचना जारी कर दी गयी हैं|

दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार ने हरिजन शब्द की जगह ‘डॉ आंबेडकर’ के इस्तेमाल करने को लेकर अधिसूचना जारी कर दी है। हरिजन बस्ती/मोहल्लों को अब से डॉ. आंबेडकर बस्ती/मोहल्ला बुलाया जाएगा। इससे पहले आम आदमी पार्टी की सरकार ने दिल्ली सरकार के सभी दफ्तरों में डॉ. आंबेडकर और भगत सिंह की तस्वीर लगाने का आदेश दिया था।

राजनीतिक जानकारों की मानें तो केजरीवाल सरकार ने यह फैसला दलित वोटर्स को साधने के लिए लिया हैं। दिल्ली और पंजाब में सरकार बनाने के बाद आम आदमी पार्टी अब देश के दूसरे हिस्सों में अपनी सरकार बनाने की योजना पर काम कर रही है।

बता दें, एक अनुमान के मुताबिक दिल्ली में दलितों की आबादी करीब 16.75 फीसदी है। केजरीवाल सरकार के इस फैसले पर उनको दिल्ली में आने वाले नगर निगम चुनाव में काफी फायदा हो शकता हैं। इसके अलावा पार्टी को पंजाब में भी दलितों के एक बड़े तबगे का साथ मिला है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments