Latest news
पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करेंः डीएम सैनिक जीवन भर सैनिक ही रहता है,वो पूर्व और भूतपूर्व नही होताः धामी भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष की मां अष्टभुजा मंदिर में की पूजा-अर्चना युवा शक्ति के सामर्थ्य से बनेगा विकसित उत्तराखंडः मुख्यमंत्री धामी भारतरत्न पं. गोविन्द बल्लभ पन्त को उनकी जयंती पर ऊर्जा भवन में याद किया गया डिजिटल डिवाइड डेटा ने देहरादून में एआई और रोबोटिक्स ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर खोला सीएम ने हल्द्वानी स्थित शहीद स्मारक पहुंचकर अमर शहीदों को किया नमन नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को मिलेगी नई गतिः डॉ. धकाते

[t4b-ticker]

Friday, September 11, 2026
Homeराजनीतिभाजपा ने कोलकाता सरकार पर लगाया सिंगर केके की हत्या का आरोप

भाजपा ने कोलकाता सरकार पर लगाया सिंगर केके की हत्या का आरोप

देहरादून: सिंगर कृष्णकुमार कुन्नथ की मौत को लेकर पश्चिम बंगाल में राजनीती शुरु हो गयी है। भारतीय जनता पार्टी लगातार वहां की सरकार और प्रशासन पर सिंगर की ‘हत्या’ का आरोप लगा रही है।

भाजपा पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप घोष ने पत्रकार वार्ता के दौरान कहा, ‘व्यक्ति कि परफॉर्मेंस के दौरान कोलकाता में मौत हो गई। प्रोग्राम किसी कॉलेज ने आयोजित नहीं कराया था। टीएमसी नेताओं ने कार्यक्रम का आयोजन किया था। उन्हें पसीना आ रहा था और परेशानी महसूस कर रहे थे। वह निकलना चाहते थे, लेकिन उन्हें अनुमति नहीं दी गई। उनकी हत्या की गई है।’

बता दें, केके के कॉन्सर्ट से जुड़े कई वीडियोज भी सामने आए, जिसमें गायक परेशान हाल बाहर निकलते नजर आ रहे हैं। ऑडिटोरियम के एक कर्मचारी ने कहा कि कॉन्सर्ट के दौरान भीड़ ज्यादा हो गई थी। केके गुरुदास कॉलेज की तरफ से आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए थे। 

कोलकाता पुलिस एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि शुरुआती पोस्टमोर्टम रिपोर्ट में मौत की साजिश से इनकार किया गया है। उन्होंने कहा, ‘शुरुआती तौर पर पताचला है कि मायोकार्डियल इंफार्क्शन या हार्ट अटैक से मौत हुई है। इसमें कोई साजिश नहीं है।’

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments