Latest news
पांच साल में राज्य में फिल्म निर्माताओं ने फिल्म शूटिंग पर खर्च किये गए 1759 करोड़ रुपए 15 अक्टूबर तक गड्ढामुक्त होंगी उत्तराखंड की सड़कें, हर जिले में युद्धस्तर पर चल रहा कार्य पतंजलि आयुर्वेद गुरुकुलम् भारतीय ज्ञान परंपरा और आधुनिक शिक्षा के समन्वय का बनेगा सशक्त केंद्रः सीएम मुख्य सचिव ने किया आईआईएम काशीपुर के देहरादून कैंपस का भूमि पूजन मुख्य सचिव ने जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की समीक्षा बैठक नंदा-सुनंदा की भक्ति में सराबोर हुआ नैनीताल, मुख्यमंत्री ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना उत्तराखण्ड के शहरों का होगा कायाकल्प नीट यूजी एबीबीएस फर्जी सर्टिफिकेट मामले में हुई पहली गिरफ्तारी नशा मुक्त भारत अभियान के तहत यूपीईएस में छात्रों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति किया जागरूक राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण को हुई समिति की बैठक

[t4b-ticker]

Thursday, September 24, 2026
Homeअपराधमॉडिफाई साइलेंसर के विरुद्ध यातायात पुलिस सख्त,185 साइलेंसर किये रोलर से नष्ट

मॉडिफाई साइलेंसर के विरुद्ध यातायात पुलिस सख्त,185 साइलेंसर किये रोलर से नष्ट

देहरादून: मॉडिफाई साइलेंसर के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है| यातायात पुलिस ने ऐसे वाहनों के मॉडिफाई साइलेंसर निकालकर उन्हें रोलर से नष्ट कर दिया है| साथ ही देहरादून के पुलिस अधीक्षक यातायात ने सभी दुपहिया वाहन चालकों से कंपनी द्वारा दिए गए साइलेंसर का ही प्रयोग करने के लिए अपील की है|

यातायात पुलिस ने अभियान के चलते देहरादून जनपद में अब तक 461 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्यवाही करने के साथ 57 वाहनों को सीज किया है। वहीं इसके चलते यातायात पुलिस ने देहरादून में 185 वाहनों के साइलेंसर उतारकर यातायात कार्यालय में जमा किए थे, जिनको कि गुरुवार को यातायात कार्यालय के बाहर रोड पर रोलर के माध्यम से नष्ट किया गया।

देहरादून के पुलिस अधीक्षक यातायात ने दुपहिया वाहन चालकों से अपील की है कि, कंपनी द्वारा दिए गए साइलेंसर का ही प्रयोग करें, यदि भविष्य में भी कोई वाहन चालक मोडिफाइड साइलेंसर लगाकर वाहन संचालित करते हुए पाया जाता है तो उनके विरुद्ध तथा मकैनिक जिनके द्वारा ये मॉडिफ़िकेशन किया गया तथा स्पेर-पार्ट की दुकान के विरुद्ध IPC के सुसंगत धाराओं में कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments