Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डसीम साहब…पहाड़ से चुने हो तो पहाड़ में मुलभुत सुविधाओं की ओर...

सीम साहब…पहाड़ से चुने हो तो पहाड़ में मुलभुत सुविधाओं की ओर दें ध्यान: यूकेडी

देहरादून: उत्तराखंड क्रांति दल ने चम्पावत विधानसभा उप चुनाव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की प्रचंड जीत पर बधाई व शुभकामनायें दी हैं | यूकेडी ने बधाई देने के साथ प्रदेश में तमाम तरह के मुद्दों पर ध्यान देने के साथ उन पर काम करने की अपेक्षा सीएम से की है

उत्तराखंड क्रांति दल के पूर्व केंद्रीय महामंत्री सुनील ध्यानी ने प्रेस नोट जारी करते हुए मुख्यमंत्री से अपेक्षा की है कि, आप उत्तराखंड के सतत विकास को आगे पहुचायेंगे | पहाड़ से चुने हो तो पहाड़ में मुलभुत सुविधाओं से वंचित क्षेत्रों की ओर ध्यान देंगे | पहाडों में चिकित्सा, शिक्षा, रोजगार, कुटीर उद्योगों को बढ़ावा देंगे |

आगे कहा दल उनके जीत के इस अवसर पर स्पष्ट कहना चाहता है कि राज्य में व्याप्त भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए लोकायुक्त की नियुक्ति करोगे| सरकारी विभागों में हो रहे घोटालों, अनीमियाओं पर कठोर निर्णय लोगे | आपके अधीन विभागों में घोर भ्रष्टाचार है, विशेषकर ऊर्जा विभाग के पिटकुल और यूपीसीएल में सामान खरीद घोटालों से लेकर व्याप्त भ्रष्टाचार पर अविलम्ब रोक लगाते हुए दोषियों पर कार्यवाही करेंगे |नौजवानों जो रोजगार की तलाश में है, सरकारी भर्तियों से उनको निराशा मिलती है, परीक्षाओं में हो रही धांधली पर रोक लगाते हुए, बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध कराने की मांग दल करता हैं|

कहा दल का यह भी कहना हैं कि भ्रष्ट नौकरशाहो पर लगाम लगाते हुए उनको कानूनी सजा दे| अकूत संपत्तियों के मालिक जो सफ़ेदपोश के साथ मिलकर राज्य को लूट रहे हैं, ऐसे अधिकारियों की संपत्ति जांच की जय साथ ही सभी नौकरशाहों से उनकी संपत्ति एवं परिवार के सदस्यों की संपत्तियों का पूर्ण विवरण सरकार अनिवार्यता करें |

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments