Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
HomeUncategorizedप्रदेश में गर्मी की मार, बिजली भी नहीं दे रही साथ

प्रदेश में गर्मी की मार, बिजली भी नहीं दे रही साथ

देहरादून: जून के पहले सप्ताह में ही तापमान का रिकॉर्ड 40 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार सात जून तक तापमान में और बढ़ोतरी दर्ज हो सकती है। बढ़ते तापमान को लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट भी जारी कर दिया है। वहीं बिजली की कटौती के कारण लोगों का जीना मुश्किल हो गया हैं|

राजधानी दून मेें लगातार कई दिनों से तापमान का पारा क 40 डिग्री सेल्सियस के ऊपर जा रहा हैं| जिससे लोगों का गर्मी से बुरा हाल हो रखा है, वहीं बिजली कटौती ने तो लोगों का दम ही निकालकर रख दिया है। बिजली कटौती से कई क्षेत्रों में लोगों को पानी के लाले पड़ रहे हैं। शहर के कई क्षेत्रों में बिजली और पानी की आपूर्ति सुचारु न होने से लोग परेशान हैं।

शहर से सटे हरिपुर, नवादा और इसके आसपास की कॉलोनियों में पिछले दो दिन से पानी नहीं आ रहा है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि यहां पर पिछले दो महीने से अक्सर पानी का संकट हो रहा है। कभी लाइन खराब, तो कभी ट्यूबवेल में खराबी के कारण पानी नहीं आ पाता है। जिस कारण क्षेत्रवासीयों को निजी टैंकर से पानी मंगाना पड़ता हैं। लोगों को एक टैंकर के लिए 500 रुपये देने पड़ते हैं।

लोगों की शिकायत है कि जल संस्थान के अधिकारी सिर्फ आश्वासन ही दे रहे हैं। हरिपुर के सैनिक कॉलोनी निवासी गौरव मिश्रा ने बताया कि सैनिक कॉलोनी, द्वारिकेशपुरम, विवेकानंद कालोनी आदि क्षेत्रों में पिछले दो महीने से अधिक समय से पानी का संकट बना हुआ है।

उन्होंने बताया कि पिछले दो दिन से तो पानी आ ही नहीं रहा है। पानी के टैंकरों से लोग प्यास बुझा रहे हैं। दिपेश नेगी, धर्म सिंह रावत, डीएस नैथानी, बलाम सिंह नेगी आदि ने भी कई बार जल संस्थान के अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन आश्वासन के सिवाय कुछ नहीं मिला।

वहीं, जल संस्थान के जूनियर इंजीनियर पीएमएस नेगी का कहना है कि ट्यूबवेल में खराबी की वजह से यह दिक्कत आ रही हैं। ट्यूबवेल को ठीक करा दिया गया है। अब पानी की समस्या नहीं होगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments