Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeउत्तराखण्डप्रदेश पुलिस का अभियान, 3 दिनों के भीतर 258 धार्मिक स्थलों से...

प्रदेश पुलिस का अभियान, 3 दिनों के भीतर 258 धार्मिक स्थलों से उतारे गये लाउडस्पीकर

देहरादून: प्रादेश पुलिस ने लाउडस्पीकर उतारने का अभियान शुरू कर दिया हैं। इस मसले में पुलिस से लोगों ने बात की है।ज्यादातर ने अपने-अपने धर्मों के लोगों से लाउडस्पीकर हटाने की अपील की है। डीजीपी का कहना है कि यदि कोई लाउडस्पीकर नहीं हटाता है तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

हाईकोर्ट के आदेशों का अनुपालन करते हुए पुलिस ने उत्तराखंड में तीन दिनों के भीतर 258 धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर उतरवाए हैं।

डीजीपी अशोक कुमार के अनुसार, हाईकोर्ट ने पिछले दिनों ध्वनि प्रदूषण को देखते हुए लाउडस्पीकर उतारने के आदेश दिए थे। इसके लिए एक जून से यह अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही उन्होंने बताया कि यदि कोई लाउडस्पीकर नहीं हटाता है तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

बता दें, न्यायालयों में तमाम लोगों ने पीआईएल आदि दाखिल कर लाउडस्पीकर उतरवाने की मांग की थी। ध्वनि प्रदूषण को आधार बनाकर नैनीताल हाईकोर्ट ने भी धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर उतरवाने के आदेश दिए थे। इसी क्रम में उत्तराखंड पुलिस ने भी यह अभियान शुरू किया। कुछ स्थानों पर लोग खुद भी लाउडस्पीकर उतार रहे हैं। 

धर्म गुरुओं ने भी पहले लाउडस्पीकर को लेकर बातें की थीं। इस मसले में लोगों ने पुलिस से बात की। ज्यादातर ने अपने-अपने धर्मों के लोगों से लाउडस्पीकर हटाने की अपील की ।

इस मामले में पुलिस से प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित करने को कहा है। दूसरी ओर, देहरादून के डीएम डॉ. आर राजेश कुमार का कहना है कि धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर की अनुमति के लिए जो नियम हैं, अगर उसके उल्लंघन की शिकायत या मामला संज्ञान में आता है तो जांच कराकर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी|

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments