Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeराष्ट्रीयसलमान खान को मिली जान से मारने की धमकी, मुंबई पुलिस ने...

सलमान खान को मिली जान से मारने की धमकी, मुंबई पुलिस ने बडाई सुरक्षा

देहरादून: रविवार को सलमान खान और उनके पिता के लिए एक धमकी भरा खत आया था जिसमें उन्हें जान से मारने की बात लिखी गई थी। इसके चलते मुंबई पुलिस ने एक्टर और उनके पिता की सुरक्षा को और भी ज्यादा चाक चौबंद कर दिया है।

महाराष्ट्र के गृह विभाग ने सुपरस्टार सलमान खान और उनके पिता सलीम खान की सुरक्षा बढ़ा दी है। खान परिवार की तरफ से शिकायत मिलते ही मुंबई पुलिस के अधिकारी सलमान खान के घर पहुंच चुके हैं और उन्होंने मामले की जांच शुरू कर दी है।

बता दें, संगीतकार सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद से ही सलमान खान की भी सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। इस हत्या की जिम्मेदारी कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली थी, जिसके बाद सलमान खान के लिए भी धमकियां आने लगीं।

दरासल, ‘हम साथ साथ हैं’ की शूटिंग के दौरान कुख्यात काला हिरण शिकार मामले के बाद सलमान खान पहले से ही बिश्नोई गैंग के रडार पर थे। बिश्नोई समुदाय काले हिरण को एक पवित्र जानवर मानता है और अवैध शिकार में सलमान की संलिप्तता ने समुदाय की भावनाओं को आहत किया था। बिश्नोई ने इससे पहले 2018 में भी सलमान को जान से मारने की धमकी दी थी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments