Latest news
नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहलः उनियाल न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ और सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहलः मुख्यमंत्री देहरादून की 30 होनहार बेटियों को मिला नई उड़ान का अवसर एसआईआर की शुरुआत, सोमवार से मतदाताओं को बीएलओ घर-घर बांटेंगे गणना फार्म कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से वैज्ञानिक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान नरेंद्रनगर पालिका चुनाव का प्रचार थमा, मंत्री सुबोध उनियाल ने भाजपा सभासद प्रत्याशियों के समर्थन में... अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को तैयारियां तेज स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्... उत्तरांचल प्रेस क्लब के स्वास्थ्य शिविर में 142 पत्रकारों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण उत्तराखण्ड में बीएलओ को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान

[t4b-ticker]

Monday, June 8, 2026
Homeउत्तराखण्डपीड़ित राज्य आंदोलनकारी मंच ने आन्दोलन तेज करने का लिया निर्णय, प्रेस...

पीड़ित राज्य आंदोलनकारी मंच ने आन्दोलन तेज करने का लिया निर्णय, प्रेस वार्ता कर बतायेंगे रणनीति

देहरादून: पीड़ित राज्य आंदोलनकारी मंच का आठवें दिन भी धरना जारी रहा I मंच की मांग है कि पूर्व की भांति राज्य आंदोलनकारियों के लिए राज्याधीन सेवाओँ में दस प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण की बहाली की जायI जिसको लेकर वह लगातार पिछले आठ दिनों से शहीद स्मारक पर अनिश्चितकालीन क्रमिक अनशन के साथ धरना दे रहे हैंI

बुधवार को धरने के दौरान आंदोलनकारियों ने एक बैठक करआंदोलन को और तेज करने का निर्णय लिया है। जिसको लेकर मंच के पदाधिकारी शुक्रवार 9 जून को शहीद स्मारक पर पत्रकार वार्ता कर आगे की रणनीति की घोषणा की करेंगे।

बैठक के दौरान मंच के अध्यक्ष क्रांति कुकरेती ने बताया कि विधानसभा चुनाव से पूर्व मुख्यमंत्री से कई बार बातचीत की गई थी, जिसके चलते मंत्री -परिषद की अंतिम बैठक में मुख्यमंत्री की पहल पर राज भवन में लंबित पड़े एक्ट पर राज्यपाल से हस्ताक्षर करने का अनुरोध भी किया गया था। परन्तु अभी भी इस विषय पर आज तक कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई है। इसलिए विवश होकर आंदोलनकारी पुनः आंदोलन पर मजबूर हो गये हैं।

बता दें कि तीन माह पूर्व दस प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण की घोषणा न करने की स्थिति में क्रांति कुकरेती ने सरकार को आत्म दाह करने की चेतावनी दी थीI जिसपर मुख्यमंत्री धामी के आश्वासन के बाद उन्होंने फैसला वापस ले लिया था

बुधवार को धरने पर पंकज रावत, मनोज कुमार,राम किशन,नवनीत अम्बुज शर्मा, शिव प्रसाद, क्रांति कुकरेती, प्रभात डंडरियाल, विनोद असवाल,प्रदीप कुकरेती, दिवाकर उनियाल आदि बैठे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments