Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्डकेदारनाथ धाम व यात्रा मार्ग पर दस दिनों से चल रहा विशेष...

केदारनाथ धाम व यात्रा मार्ग पर दस दिनों से चल रहा विशेष स्वच्छता अभियान, जिलाधिकारी ने दिए थे निर्देश

रुद्रप्रयाग: जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने केदारनाथ यात्रा मार्ग व केदारनाथ धाम में पर्यावरण के संरक्षण के लिए बेहतर साफ-सफाई व्यवस्था कराए जाने को लेकर सुलभ संस्था, जिला पंचायत एवं नगर पंचायत केदारनाथ को विशेष स्वच्छता अभियान चलाये जाने के निर्देश दिए हैंI जिसके चलते केदारनाथ धाम व यात्रा मार्ग पर लगातार दस दिन से विशेष स्वच्छता अभियान जारी हैI

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की केदारनाथ धाम में साफ सफाई की प्रेरणा के बाद स्वच्छ भारत अभियान कार्यक्रम के तहत केदारनाथ धाम एवं यात्रा मार्ग पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। केदारनाथ धाम एवं यात्रा मार्ग में बेहतर साफ-सफाई व्यवस्था किए जाने को लेकर रुद्रप्रयाग प्रशासन ने सख्त निर्देश जारी किये हैं, ताकि केदारनाथ धाम व यात्रा मार्ग साफ एवं स्वच्छ रहे और पर्यावरण को भी कोई नुकसान न हो।

जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुसार केदारनाथ धाम व यात्रा मार्ग में नगर पंचायत केदारनाथ एवं सुलभ संस्था द्वारा आज दसवें दिन भी लगातार विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। शहरी विकास के सहायक निदेशक विनोद ने इसको लेकर जानकारी देते हुए बताया है कि केदारनाथ धाम व नदी किनारों में विशेष सफाई अभियान के तहत प्लास्टिक अपशिष्ट व कूड़ा एकत्रित किया गया। इस अभियान के दौरान लगभग दो क्विंटल कूड़ा एकत्रित किया गया

अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत राजेश कुमार ने बताया कि जिला पंचायत द्वारा आज दसवें दिन भी लगातार सफाई अभियान चलाया गया, जिसमें केदारनाथ यात्रा मार्ग बैरांगना, मैखंडा, फाटा हैलीपैड़, मेन बाजार फाटा आदि क्षेत्रों में पर्यावरण मित्रों द्वारा बिसलेरी की बोतल, पाॅलीथीन एवं कचरा एकत्रित किया गया। उन्होंने बताया कि विशेष स्वच्छता अभियान के तहत लगभग तीन क्विंटल कूड़ा एकत्रित किया गया

दोनों ही अधिकारीयों ने बताया कि सफाई अभ्एयं के चलते एकत्रित किये गए कचरे के निस्तारण के लिए उचित कार्यवाही की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments