Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्डडामटा बस हादसे के निरीक्षण करने के बाद सेफ्टी ऑडिट टीम दिल्ली...

डामटा बस हादसे के निरीक्षण करने के बाद सेफ्टी ऑडिट टीम दिल्ली रवाना, जल्द मंत्रालय को सौंपेगी रिपोर्ट

देहरादून: उत्तरकाशी के डामटा में यमुनोत्री नेशनल हाईवे 123 पर हुई सड़क दुर्घटना का सेफ्टी ऑडिट करने आई टीम घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद वापस दिल्ली लौट गई हैI लोनिवि के प्रमुख सचिव आरके सुधांशु ने बताया कि दिल्ली पहुंचने के बाद टीम जल्दी ही नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया को हादसे के कारणों की विस्तृत रिपोर्ट सौंपेगीI

सूत्रों के मुताबिक टीम ने हादसे वाले स्थल का निरीक्षण करने के बाद प्राथमिक तौर पर दुर्घटना के लिए तीखे मोड़ पर ओवर स्पीड होने की आशंका जताई है। वहीं सड़क के चौड़ा न होने के साथ सड़क किनारे क्रैश वैरियर न होना भी माना है। हालांकि टीम की ओर से अभी तक अंतिम रूप से रिपोर्ट तैयार नहीं की गई है और राज्य के अफसरों को इस संदर्भ में कोई जानकारी भी नहीं दी गई है।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments