Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्डत्रिस्तरीय पंचायतों के खाली पड़े पदों पर चुनाव को लेकर अधिसूचना जारी,...

त्रिस्तरीय पंचायतों के खाली पड़े पदों पर चुनाव को लेकर अधिसूचना जारी, 27 जून को होगा मतदान

देहरादून: राज्य निर्वाचन आयोग ने प्रदेश के 12 जनपदों में त्रिस्तरीय पंचायतों के खाली पड़े पदों पर चुनाव को लेकर अधिसूचना जारी कर दी है। जिसके तहत सभी खाली पदों के लिए 27 जून को चुनाव होने हैं। अधिसूचना जारी होने के बाद से ही संबंधित क्षेत्रों में आचार संहिता लागू हो गई है, जो कि 29 जून को परिणाम आने तक जारी रहेगी।

राज्य निर्वाचन आयुक्त चंद्रशेखर भट्ट की ओर से पंचायत के खाली पदों के लिए अधिसूचना जारी की गई। उन्होंने बताया कि प्रदेश में ग्राम सभा सदस्यों के 4821, ग्राम प्रधान के 179, क्षेत्र पंचायत सदस्यों के 21 और जिला पंचायत सदस्यों के तीन खाली पदों के लिए चुनाव होंगे। हरिद्वार जिला इस चुनाव में शामिल नहीं है।

भट्ट ने बताया कि अब जिलों के जिलाधिकारी संबंधित क्षेत्रों की अधिसूचना जारी करेंगे। जहां भी चुनाव होने हैं, वहां आचार संहिता लागू रहेगी। क्षेत्र पंचायत सदस्यों के नामांकन की पूरी प्रक्रिया क्षेत्र पंचायत मुख्यालय पर होगी। जिला पंचायत सदस्यों की नामांकन प्रक्रिया जिला पंचायत मुख्यालय पर होगी, लेकिन मतों की गणना क्षेत्र पंचायतों के मुख्यालय पर होगी। परिणाम जिला पंचायत मुख्यालय जारी करेंगे। चुनाव में सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को कोविड से बचाव की गाइडलाइंस का पालन करना अनिवार्य होगा।

अधिसूचना के अनुसार 13 जून व 14 जून को नामांकन किया जायेगा, वहीं 16 जून सुबह 10 से शाम तीन बजे नाम वापस लिए जा सकते हैं I 17 जून को चुनाव चिह्न आवंटित किये जायेंगे, 27 जून को सुबह आठ से शाम पांच बजे तक मतदान होगा और 29 जून सुबह आठ बजे से मतगणना होगीI


RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments