Latest news
नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहलः उनियाल न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ और सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहलः मुख्यमंत्री देहरादून की 30 होनहार बेटियों को मिला नई उड़ान का अवसर एसआईआर की शुरुआत, सोमवार से मतदाताओं को बीएलओ घर-घर बांटेंगे गणना फार्म कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से वैज्ञानिक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान नरेंद्रनगर पालिका चुनाव का प्रचार थमा, मंत्री सुबोध उनियाल ने भाजपा सभासद प्रत्याशियों के समर्थन में... अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को तैयारियां तेज स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्... उत्तरांचल प्रेस क्लब के स्वास्थ्य शिविर में 142 पत्रकारों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण उत्तराखण्ड में बीएलओ को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान

[t4b-ticker]

Monday, June 8, 2026
Homeअपराधसलमान खान को मिली धमकी को लेकर महाकाल से पूछताछ करने पुणे...

सलमान खान को मिली धमकी को लेकर महाकाल से पूछताछ करने पुणे पहुंची मुंबई क्राइम ब्रांच

मुंबई/महाराष्ट्र: सलमान खान को मिले धमकी भरे लेटर मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच और महाराष्ट्र पुलिस तेजी से जांच में जुट गई है। जिसके चलते महाराष्ट्र पुलिस और दिल्ली पुलिस ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के करीबी सिद्धेश हीरामल कांबले उर्फ सौरभ महाकाल को गिरफ्तार किया था, जिसको लेकर अब मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम महाकाल से पूछताछ के लिए पुणे पहुंच चुकी है।

बता दें कि हाल ही लॉरेंस बिश्नोई का एक वीडियो खूब वायरल हुआ था , जिसमें वह सलमान खान को जोधपुर में जान से मारने की धमकी देता दिखाई दे रहा है। इसके कुछ दिन बाद सलमान खान के पिता को एक धमकी भरा लेटर मिला जिसमें सलीम खान व सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी गई थी। वहीं दिल्ली पुलिस के का कहना है कि लॉरेंस बिश्नोई ही पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या का मास्टरमाइंड हैI इससे उम्मीद लगाई जा रही है कि महाकाल की गिरफ्तारी के बाद सिद्धू मूसेवाला की हत्या के साथ ही सलमान खान को मिले धमकी के ऊपर से पर्दा उठ सकता है I

हालाँकि पुलिस द्वारा तिहाड़ जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई से पूछताछ करने पर बिश्नोई ने कहा कि उसने सलमान को कोई धमकी नहीं दी है और न ही उसे धमकी वाले लेटर की जानकारी है। जबकि बीते साल यानी 2021 में पुलिस से पूछताछ में लॉरेंस बिश्नोई ने खुद कबूल किया था कि सलमान को शूट करवाने के लिए उसने शूटर संपत को सुपारी दी थी और उसे 4 लाख की एक राइफल भी खरीदकर दी थी। वहीं जब महाराष्ट्र पुलिस ने सौरभ महाकाल को गिरफ्तार करने के बाद उससे सवाल-जवाब किया तो उसने सलमान खान का जिक्र करते हुए धमकी भरे लेटर के बारे में भी बताया था।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments