Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डचारधाम यात्रा 2022: केदारनाथ धाम में जमा किया गया 800 बोरा प्लास्टिक...

चारधाम यात्रा 2022: केदारनाथ धाम में जमा किया गया 800 बोरा प्लास्टिक का कचरा

देहरादून: चारधाम यात्रा 2022 की सुरुवात के साथ-साथ यात्रियों की आगमन से कचरा भी जमा हो गया हैं। चिंता की बात है कि केदारनाथ धाम में 800 बोरा प्लास्टिक का कचरा जमा किया गया है।

केदारनाथ धाम में यात्रा के चलते भारी मात्रा में प्लास्टिक कचरा जमा हो रहा है। अब तक केदारनाथ में करीब आठ सौ बैग प्लास्टिक कचरा जमा हो गया है। यात्रा धीमी पड़ने पर प्लास्टिक कचरा नीचे अगस्तमुनि लाया जाएगा। केदारनाथ धाम में सफाई को लेकर प्रधानमंत्री की चिंता के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है।

जिला प्रशासन, शहरी विकास विभाग और जिला पंचायत के साथ मिलकर लगातार धाम और यात्रा मार्ग पर सफाई कर रहा है। शहरी विकास ने धाम में सफाई की निगरानी के लिए सहायक निदेशक विनोद कुमार को बतौर नोडल अधिकारी नियुक्त किया हुआ है।

विनोद कुमार ने बताया कि प्लास्टिक कूड़ा अलग छांट कर जमा किया जा रहा है। धाम में करीब ढाई सौ बैग में प्लास्टिक कूड़ा जमा किया गया है, जबकि घोड़ा पडाव पर भी छह सौ से अधिक बैग भरे पड़े हैं।

उन्होंने बताया कि अभी घोड़ों की अनुपलब्धता के चलते कूड़ा नीचे नहीं ला जा सकता है। जुलाई में यात्रा धीमी पड़ने पर इसे अगस्तमुनि लाया जाएगा।

इधर, जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी राजेश कुमार ने अवगत कराया कि जिला पंचायत लगातार यात्रा मार्ग बैरांगना, मैखंडा, फाटा हैलीपैड़, मैन बाजार फाटा में सफाई करवा रही है।

उन्होंने बताया कि विशेष स्वच्छता अभियान के तहत दस दिन में करीब तीन क्विंटल कूड़ा एकत्रित किया गया है। इधर, धाम में सफाई का जायजा लेने के लिए केंद्र सरकार की विशेष टीम रुद्रप्रयाग पहुंच गई है। टीम गुरुवार को केदारनाथ जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments