Latest news
पुल के अधूरे निर्माण से बनी बाढ़ की स्थिति, गुस्साए लोगों ने एई के मुंह पर पोती मिट्टी अल्मोड़ा भाजपा ने तैयार किया सेवा और संगठन की मजबूती का रोडमैप गढ़वाल सभा का दस दिवसीय उत्तराखंड कौथिग 24 अक्टूबर से दून में होगा प्रदेश कांग्रेस प्रभारी ने लिया मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून में सर्राफ मंडल की एग्जीबिशन का किया अवलोकन हरितालिका तीज उत्सव को सरकारी स्तर पर और अधिक भव्य रूप से आयोजित किया जाएगाः सीएम युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeस्वास्थ्यप्रदेश में कोरोना संक्रमण का बड़ा खतरा, 3 दिनों में दोगुने हुए...

प्रदेश में कोरोना संक्रमण का बड़ा खतरा, 3 दिनों में दोगुने हुए मामले

देहरादून: उत्तराखंड में कोरोना के मामलों में धीरे-धीरे इजाफा हो रहा है। पिछले तीन दिनों में कोरोना के मामले दोगुने हो गए हैं। गुुरुवार को कोरोना 32 पॉजिटिव केस मिलने से स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है।

उत्तराखंड में एक बार फिर कोरोना संक्रमण में इजाफा होने लगा है। पिछले तीन दिनों के दौरान राज्य में कोरोना के नए मामले करीब दो गुने हो गये हैं।

स्वास्थ्य विभाग की हेल्थ रिपोर्ट के अनुसार मंगलवार को राज्य में कोरोना के कुल 17 नए मरीज मिले थे। जबकि गुरुवार को 32 नए मरीज मिले हैं। एक दिन के अंतराल पर ही मरीजों की संख्या तकरीबन दोगुना हो गई है।

राज्य में मंगलवार को 17, बुधवार को 27 जबकि गुरुवार को 32 नए कोरोना के मामले सामने आए हैं। राज्य में सबसे अधिक संक्रमण के मामले राजधानी देहरादून में मिल रहे हैं।

स्वस्थ्य विभाग के अनुसार, मंगलवार को देहरादून में 11 मरीज थे जो बुधवार को 18 हुए और गुरुवार को 20 तक पहुंच गए हैं। इससे स्वास्थ्य विभाग चिंता में पड़ गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments