Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डचारधाम यात्रा: अब तक सवा अठ्ठारह लाख तीर्थयात्री कर चुके चार धाम...

चारधाम यात्रा: अब तक सवा अठ्ठारह लाख तीर्थयात्री कर चुके चार धाम दर्शन

देहरादून: चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं का सैलाब लगातार उमड़ रहा हैI आज गुरुवार तक सवा अठारह लाख तीर्थयात्री उत्तराखंड चारधाम दर्शन हेतु पहुंच चके हैं। चारों धामों में यात्रा सुचारू होने के साथ मौसम भी सामान्य है। गुरुवार को बदरीनाथ एवं केदारनाथ में हल्की बारिश हुयी। वहीं गंगोत्री सहित चारों धामों में मां गंगा का अवतरण पर्व गंगा दशहरा पर श्रद्धालुओं ने स्नान किया तथा पूजा अर्चना की।

बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी डा.हरीश गौड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि श्री बदरीनाथ धाम कपाट खुलने की तिथि 8 मई से आज तक 618312 तीर्थयात्री धाम पहुंच गये। श्री केदारनाथ धाम कपाट खुलने की तिथि 6 मई से आज तक 598590 तीर्थयात्री केदारनाथ पहुंच गये। इसमें हेलीकॉप्टर से पहुंचे 61273 तीर्थयात्री भी शामिल हैं।

श्री गंगोत्री धाम कपाट खुलने की तिथि 3 मई से आज तक 333909 तथा श्री यमुनोत्री धाम कपाट खुलने की तिथि 3 मई से आज तक 250398 तीर्थयात्री यमुनोत्री पहुंच गये है।अभी तक श्री बदरीनाथ-केदारनाथ पहुंचनेवाले कुल तीर्थयात्रियों की संख्या का योग-1216902 है ।

श्री गंगोत्री-यमुनोत्री पहुंचे तीर्थ यात्रियों की संख्या 584307 रही।‌ आज तक उत्तराखंड चारधाम पहुंचे संपूर्ण तीर्थयात्रियों की संख्या 1801209( अठारह एक हजार दो सौ नौ ) है।

गुरुवार शाम चार बजे तक श्री बदरीनाथ 9362, केदारनाथ 12578 यमुनोत्री 6238 तथा गंगोत्री 9049 तीर्थ यात्री पहुंचे। कपाट खुलने की तिथि 22 मई से अभी तक श्री गुरूद्वारा हेमकुंट साहिब एवं लोकपाल तीर्थ पहुंचे तीर्थ यात्रियों की संख्या 63124 रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments