Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डगर्मी ने तोड़ा रिकॉर्ड, लगातार सातवे दिन तापमान 40 से पार

गर्मी ने तोड़ा रिकॉर्ड, लगातार सातवे दिन तापमान 40 से पार

देहरादून: देहरादन में लगातार बढ़ती गर्मी से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है I अधिकतम तापमान लगातार सातवें दिन भी 40 डिग्री का आंकड़ा पार कर गया। हीटवेव से मरीजों की संख्यां में दिन-प्रतिदिन वृद्धि देखने को मिल रही है I

मौसम विभाग के मुताबिक, राजधानी दून में अधिकतम तापमान लगातार सातवें दिन भी 40 डिग्री का आंकड़ा पार कर गया। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक एवं वरिष्ठ मौसम विज्ञानी विक्रम सिंह का कहना है कि हीटवेव का असर फिलहाल कुछ दिनों तक जारी रहेगा। 15 जून के बाद ही गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है

वहीं हरिद्वार में सूरज आग उगल रहा है। गर्मी से हर कोई बेहाल है। ऐसे में डायरिया के मरीजों की संख्या अचानक बढ़ गई है। बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक डायरिया की चपेट में हैं। जिला अस्पताल की ओपीडी में हर दिन उल्टी, दस्त और वायरल फीवर के डेढ़ सौ मरीज पहुंच रहे हैं। एक बाल रोग विशेषज्ञ के छुट्टी पर होने पर सारा भार एक डॉक्टर पर है।

धर्मनगरी का अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री रहा। ऐसे में लोग डायरिया की चपेट में ज्यादा आ रहे हैं। दोपहर में गर्मी और रात में उमस के कारण वायरल फीवर भी हो रहा है। जिला अस्पताल में मरीजों के आंकड़ों पर नजर डालें तो इन दिनों जरनल फिजिशियन डॉ. संदीप टंडन और डॉ. राम प्रकाश 250 से 300 मरीजों को देख रहे हैं। पहले यह संख्या दो सौ के आसपास थी। अब आ रहे मरीजों में 75 से 80 मरीज उल्टी, दस्त, बुखार, खांसी, जुखाम, वायरल फीवर के हैं। 

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments