Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeपर्यावरणपर्वतीय इलाकों में मौसम ने बदली करवट, मैदानों में भी जल्द मिलेगी...

पर्वतीय इलाकों में मौसम ने बदली करवट, मैदानों में भी जल्द मिलेगी राहत

देहरादून: उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में मौसम ने करवट बदल ली है। बदरीनाथ और केदारनाथ में चोटियों पर हल्का हिमपात हुआ।

वहीं, चारों धामों के साथ ही निचले इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। हालांकि, देहरादून समेत मैदानी इलाकों में उमस और गर्मी बरकरार है। तापमान भी 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ है।

लेकिन इस बीच मौसम विभाग ने रविवार से मैदानों में राहत मिलने की संभावना जताई है।

प्रदेश में कई दिनों से मौसम शुष्क रहने के चलते भीषण गर्मी का प्रकोप बना हुआ है। खासकर मैदानी इलाकों में लू के थपेड़े बेहाल कर रहे हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार पर्वतीय क्षेत्रों में अगले कुछ दिन हल्की बारिश के आसार हैं। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते मैदानी इलाकों में भी रविवार से कुछ राहत मिल सकती है।

इस दौरान देहरादून और आसपास के इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है। जबकि, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, बागेश्वी, नैनीताल और चंपावत में भी बौछारें पड़ सकती हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments