Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्डएसपी ट्रैफिक अक्षय कोंडे के निर्देश पर सवारी वाहनों के विरुद्ध यातायात...

एसपी ट्रैफिक अक्षय कोंडे के निर्देश पर सवारी वाहनों के विरुद्ध यातायात पुलिस का कड़ा अभियान

देहरादून: एसपी ट्रैफिक अक्षय कोंडे ने देहरादून शहर के मध्य सवारी वाहनों को निर्धारित स्टॉपेज पर ही वाहन खड़े करने को लेकर यातायात पुलस को अभियान चलाने के निर्देश दिए थे I जिसके चलते यातायात पुलिस ने सख्त अभियान चलाया I अभियान के तहत पुलिस ने निर्धारित स्थान के अलावा अन्य स्थान पर सवारी बैठाने या उतारने वाले वाहनों पर क्लैम्प की कार्यवाही कर चालान काटेI

एसपी ट्रैफिक के निर्देशों के बाद शुक्रवार को निर्धारित स्टॉपेज पर वाहन न खड़े करने के उल्लंघन पर यातायात पुलिस ने 14 सीटी बसों, 55 विक्रम-ऑटो रिक्शा और ई रिक्शा चालकों के विरुद्ध क्लैम्प की कार्यवाही की।

ट्रैफिक पुलिस के अनुसार शहर के अन्दर विभिन्न सवारी वाहनों द्वारा जैसे सिटी बस, विक्रमऑटो,मैजिक ई-रिक्शा आदि द्वारा निर्धारित स्थान से हटकर विभिन्न मार्गों पर कहीं भी रूक-रूक कर सवारियों को बैठाने व उतारने से निरंतर यातायात अवरुद्ध हो रहा था।

दूसरी ओर यात्रा सीजन अपने चरम सीमा पर चल रहा है, ऐसी स्थिति में शहर की यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ तथा सुगम बनाए रखने को लेकर एसपी ट्रैफिक अक्षय कोंडे, के निर्देश पर शहर के अन्दर सवारी वाहनों के निर्धारित स्टॉपेज के अलावा अन्यत्र खड़े पाये जाने के विरूद्ध क्लैम्प की कार्यवाही कर चालन किये गएI

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments