Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डविधानसभा बजट सत्र को लेकर भाजपा विधानमंडल दल की बैठक आज

विधानसभा बजट सत्र को लेकर भाजपा विधानमंडल दल की बैठक आज

देहरादून: 14 जून से शुरू हो रहे विधानसभा बजट सत्र को लेकर भाजपा विधानमंडल दल की बैठक आज सोमवार को होगी। बैठक में सत्र के दौरान फ्लोर मैनेजमेंट और विपक्ष की ओर से उठाए जाने वाले मुद्दों पर पूरी तैयारी के साथ जवाब देने की रणनीति बनाई जाएगी I 

विधानसभा सत्र के लिए सोमवार को सीएम आवास के मुख्य सेवक सदन में शाम सात बजे भाजपा विधानमंडल दल की बैठक बुलाई गई है। वहीं कल से शुरू हो रहे सत्र को लेकर कांग्रेस ने रणनीति बनाने के लिए आज सोमवार को पार्टी विधानमंडल दल की बैठक बुलाई है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में पार्टी के सभी मंत्री व विधायकों को आमंत्रित किया गया है। 

सरकार ने 14 से 20 जून तक बजट सत्र संचालित करने का निर्णय लिया है। सत्र के पहले ही दिन सरकार की ओर से बजट पेश किया जाएगा। सदन में विपक्ष की ओर से उठाए जाने वाले मुद्दों पर सत्ता पक्ष की ओर से पूरी तैयारी के साथ जवाब देने की रणनीति पर चर्चा की जाएगी।

वहीं कल से शुरू हो रहे सत्र को लेकर कांग्रेस ने रणनीति बनाने के लिए आज सोमवार को पार्टी विधानमंडल दल की बैठक बुलाई है। विपक्ष सदन में सरकार को घेरने के लिए मुद्दों को धार देने की रणनीति में जुटा है तो सत्ता पक्ष भी सरकार की उपलब्धियों को मजबूती से रखने की तैयारी में जुटी है।

चारधाम यात्रा के चलते सरकार ने बजट सत्र को 14 से 20 जून तक देहरादून में करने का निर्णय लिया है। सत्र के पहले ही दिन सरकार वित्तीय वर्ष 2022-23 का बजट पेश करेगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments