Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डविधानसभा सत्र शुरू होने से पूर्व डीजीपी ने की विधानसभा अध्यक्ष से...

विधानसभा सत्र शुरू होने से पूर्व डीजीपी ने की विधानसभा अध्यक्ष से मुलाकात

देहरादून: मंगलवार को उत्तराखंड विधानसभा का सत्र प्रारंभ होने से पहले डीजीपी अशोक कुमार ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण से यमुना कॉलोनी स्थित उनके आवास पर भेंट की| इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने विधानसभा सत्र को लेकर शांति एवं कानून व्यवस्था को दुरस्त रखने के निर्देश डीजीपी को दिए|इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने शहर में सत्र के कारण रूट डायवर्ट प्लान की जानकारी भी डीजीपी से ली|

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि आम जनमानस को यातायात एवं आवागमन करने में कोई परेशानी ना हो इसका विशेष ख्याल रखा जाए| उन्होंने यातायात व्यवस्था एवं विधानसभा सत्र की सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए संवेदनशील अधिकारियों एवं कर्मियों को ड्यूटी पर रखने की बात कही| विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि विधानसभा परिसर में प्रवेश करने वाले सभी विधायकों के प्रोटोकॉल का ध्यान रखा जाए साथ ही मीडिया कर्मियों एवं आगंतुकों को किसी भी प्रकार की समस्या ना हो इसके लिए परिसर के प्रवेश द्वार पर उपस्थित पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए जाएं|

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments