Latest news
देहरादून में अवैध निर्माणों के खिलाफ एमडीडीए का सख्त रुख गढ़ी कैंट में आयोजित “हिमालय की गूँज” मिलिट्री बैंड सिम्फनी में राज्यपाल ने किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक की कॉफी टेबल बुक का राज्यपाल ने किया विमोचन उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत

[t4b-ticker]

Sunday, March 8, 2026
Homeराष्ट्रीयसुशांत सिंह राजपूत की पुण्यतिथि पर रिया चक्रवर्ती ने शेयर किया भावुक...

सुशांत सिंह राजपूत की पुण्यतिथि पर रिया चक्रवर्ती ने शेयर किया भावुक पोस्ट

देहरादून: आज ही के दिन दो साल पहले बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का निधन हो गया था। बेहद ही कम उम्र में दुनिया को छोड़कर जाने वाले अभिनेता को टीवी सीरियल ‘पवित्र रिश्ता’ से शोहरत हासिल हुई थी।

अभिनेता की मौत के बाद उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती काफी विवादों में थीं। अभिनेत्री का नाम ड्रग्स केस में जमकर घसीटा गया था। बता दें कि सुशांत के पिता ने रिया के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था, जिसके बाद एनसीबी ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था और ड्रग्स खरीदने व इस्तेमाल करने का आरोपी बताया था।

हालांकि कुछ दिन जेल में रहने के बाद भले ही अभिनेत्री को जमानत मिल गई हो, लेकिन उन्होंने सोशल मीडिया से एकदम दूरी बना ली थी। इसी साल मार्च के महीने में उन्होंने सोशल मीडिया के साथ-साथ काम पर भी वापसी की है।

सुशांत की दूसरी पुण्यतिथि के मौके पर रिया ने अभिनेता को याद करते हुए उनके साथ अपनी कुछ रोमांटिक तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। रिया ने पोस्ट के साथ कैप्शन लिखा है- ‘हर दिन तुम्हें याद करती हूं।’ रिया की इस पोस्ट पर फैंस भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। बहुत से फैंस सुशांत को याद करते हुए दिल वाली इमोजी पोस्ट कर रहे हैं, तो वहीं कई सुशांत और रिया के नाम को जोड़कर प्यार से उसे ‘सुश्रिया’ बता रहे हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments