Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डपीडब्ल्यूडी में ठेकेदारी प्रथा बंद करने तथा भू-कानून की मांग को लेकर...

पीडब्ल्यूडी में ठेकेदारी प्रथा बंद करने तथा भू-कानून की मांग को लेकर हल्ला बोल

देहरादून: देहरादून स्थित विधानसभा भवन में आज से विधानसभा सत्र शुरू हो गया है। जहां एक ओर विपक्ष का हंगामा जारी है। वहीं बाहर भी अब माहौल बदल रहा है। विभिन्न सामाजिक और कर्मचारी संगठनों की चेतावनी के बाद सड़क पर बैरिकेटिंग लगाकर पहरा सख्त कर दिया गया है।

पूर्व चेतावनी के अनुसार, भू-अध्यादेश अधिनियम अभियान उत्तराखंड से जुड़े लोग विधानसभा भवन की ओर बढ़ रहे हैं। इन्हें पुलिस ने रिस्पना पुल से पहले रोक लिया है। इस दौरान गुस्साए लोगों की पुलिस से नोकझोंक हुई।

प्रदर्शनी विधानसभा तक जाने देने की मांग पर अड़े रहे। प्रदर्शनकारियों में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल रहीं। पुलिस उन्हें समझाने का प्रयास कर रही है।

मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट भी पहुंची हैं। पुलिस का सख्त पहरा है। पुलिस ने रिस्पना पुलिस से धर्मपुर चौके की बीच वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद कर दी है। इस कारण ट्रैफिक डायवर्ट होने से वाहनों को घूमकर जाना पड़ रहा है। वहीं फवारा चौक से पीडब्ल्यूडी के बेलदारों ने भी विधानसभा कूच शुरू कर दिया है। पीडब्ल्यूडी के मेट और बेलदार ठेकेदारी प्रथा बंद करने की मांग कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments