Latest news
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः सीएम 17 लाख से अधिक लाभार्थियों ने उठाया आयुष्मान योजना का लाभः डॉ. धन सिंह डीएम देहरादून सविन बंसल ने राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में क...

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeअपराधकेबीसी में लॉटरी लगने की बात कहकर ठगे 31 लाख रुपये

केबीसी में लॉटरी लगने की बात कहकर ठगे 31 लाख रुपये

देहरादून: साइबर ठगी के मामले लगातार बढ़ते हुए सामने आ रहे है I ऐसा ही एक मामला देहरादून से सामने आया है, जिसमे ठग ने केबीसी (कौन बनेगा करोड़पति) में लॉटरी लगने की बात कहकर 31 लाख रुपये ठग लिए I एसटीएफ ने ठग को गिरफ्तार कर लिया।

देहरादून निवासी राजेंद्र सिंह ने साइबर थाने में शिकायत की थी। उनका कहना था कि उन्हें पिछले दिनों एक व्यक्ति का फोन आया था। फोन करने वाले ने खुद को जिओ कंपनी का अधिकारी बताया और कहा कि कंपनी के माध्यम से उनकी केबीसी में लॉटरी निकल गई है। इसकी औपचारिकताएं पूरी करने के लिए उसने शुरुआत में दो लाख रुपये मांगे।

इसके बाद टैक्स के नाम पर चार लाख रुपये। कुछ दिन बाद कहा कि अब उनके यहां पर एक टीम आने वाली है जो लाइव टेलिकास्ट करेगी। इसके लिए भी खर्च देना होगा। दो लाख रुपये फिर से खाते में जमा करा लिए गए। इसके बाद कहा कि कंपनी एक कार भी दे रही है।

इसके रजिस्ट्रेशन के लिए दो लाख रुपये देने होंगे। इस तरह ये रुपये भी उन्होंने जालसाजों के खातों में जमा करा दिए। इसके बाद कभी किसी औपचारिकता के नाम पर तो कभी किसी टैक्स के नाम पर रुपये ऐंठा गया। एक बार तो मुंबई परिवार सहित बुलाने की बात हुई और पांच लाख रुपये हवाई यात्रा का टिकट दिलाने के नाम पर भी ठग लिए गए।

एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने बताया कि मोबाइल नंबरों और खाता संख्याओं की जांच करते हुए टीम बिहार के बौद्ध गया तक पहुंच गई। वहां पता चला कि आरोपी अनुज कुमार पासवान निवासी बौद्ध गया मुरथल हरियाणा में रहता है। जिसके बाद उसे सोनीपत हरियाणा से गिरफ्तार कर लिया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments