Latest news
नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहलः उनियाल न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ और सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहलः मुख्यमंत्री देहरादून की 30 होनहार बेटियों को मिला नई उड़ान का अवसर एसआईआर की शुरुआत, सोमवार से मतदाताओं को बीएलओ घर-घर बांटेंगे गणना फार्म कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से वैज्ञानिक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान नरेंद्रनगर पालिका चुनाव का प्रचार थमा, मंत्री सुबोध उनियाल ने भाजपा सभासद प्रत्याशियों के समर्थन में... अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को तैयारियां तेज स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्... उत्तरांचल प्रेस क्लब के स्वास्थ्य शिविर में 142 पत्रकारों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण उत्तराखण्ड में बीएलओ को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान

[t4b-ticker]

Monday, June 8, 2026
Homeपर्यटनदेहरादून से मसूरी तक का सफर एसी बस के साथ बनेगा सुहाना,...

देहरादून से मसूरी तक का सफर एसी बस के साथ बनेगा सुहाना, टिहरी झील के लिए भी खास परियोजना तैयार

देहरादून: पहाड़ों की रानी मसूरी का आकर्षण देखते ही बनता है I पर्यटन सीजन और वीकेंड पर यहां पर्यटकों की खासी भीड़ देखी जा सकती है। हालांकि, पर्यटकों की संख्या बढ़ने पर देहरादून-मसूरी मार्ग पर जाम की समस्या विकट हो जाती है। पर्यटकों को घंटों जाम में फंसा रहना पड़ता है और इसके चलते पर्यावरण के लिहाज से संवेदनशील दूनघाटी में वायु प्रदूषण का स्तर बढ़ जाता है। पर्यटकों के मार्ग को सुगम बनाने के लिए जल्द ही देहरादून से मसूरी तक एसी बसों का संचालन शुरु किया जाएगा I

डेवलपमेंट आफ बेस्ट इन क्लास ट्रासंपोर्ट इफ्रास्ट्रक्चर इन देहरादून एंड मसूरी परियोजना में स्मार्ट इलेक्ट्रिक एसी बसों का संचालन किया जाएगा और सड़क के मोड़ों में सुधार लाए जाएंगे। राज्य सरकार के बजट के मुताबिक यह परियोजना 1750 करोड़ रुपए की होगी और इसमें मुख्य रूप से स्मार्ट इलेक्ट्रिक एसी बसों का संचालन किया जाएगा। ताकि जाम के झंझट से दूर रहते हुए पर्यटक एसी बसों का सफर कर आराम से मसूरी पहुंच सकें। इसके माध्यम से कार्बन फुटप्रिंट कम करने का लक्ष्य भी रखा गया है।

साथ ही परियोजना में भूस्खलन जोन का उपचार कर सड़कों की चौड़ाई में भी सुधार लाया जाएगा। एसी बसों के संचालन का खाका अभी स्पष्ट नहीं किया गया है, लेकिन माना जा रहा है इस इस रूट पर 50 बसों का संचालन किया जाएगा।

वर्तमान में दून के दो रूट पर एसी बसों का संचालन किया जा रहा है और इनके प्रति यात्रियों में खासी दिलचस्पी देखी जा रही है। दून के कुछ अन्य रूट पर भी एसी बसों का विस्तार किया जाएगा, ताकि विभिन्न क्षेत्रों के लोग निकटवर्ती स्टेशन से ही एसी बसों के नेटवर्क का प्रयोग मसूरी तक जारी रख सकें।

राज्य सरकार के बजट में दून की दो अहम सड़क परियोजनाओं को केंद्र में रखा गया है। बजटीय प्रविधान के मुताबिक देहरादून-पांवटा साहिब और भानियावाला-ऋषिकेश राजमार्ग को 1922 करोड़ रुपए से चौड़ा किया जाएगा। दिल्ली-देहरादून राजमार्ग को चौड़ा करने का काम तेज गति से चल रहा है और हरिद्वार-देहरादून राजमार्ग को पहले ही चौड़ा किया जा चुका है। दून को जोड़ने वाले शेष राजमार्ग भी निकट भविष्य में चौड़े हो जाने पर यात्रियों को खासी सुविधा मिल जाएगी।

टिहरी झील को केंद्र में रखते हुए राज्य सरकार ने समूचे क्षेत्र को राज्य का ब्रांड टूरिस्ट डेस्टिनेशन बनाने का खाका तैयार किया है। इसके लिए 1930 करोड़ रुपए का बजटीय प्रविधान किया गया है।

होलिस्टिक डेवलपमेंट आफ टिहरी लेक एंड इट्स कैचमेंट नाम की परियोजना के तहत टिहरी क्षेत्र को नई पहचान दी जाएगी। साथ ही इसमें सतत विकास के आधार पर पर्यटन का विकास किया जएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments