Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Thursday, April 23, 2026
Homeराष्ट्रीयसोनू सूद की दरियादिली का नमूना फिर आया सामने, विदेश में फंसे...

सोनू सूद की दरियादिली का नमूना फिर आया सामने, विदेश में फंसे भारतीय के लिए भेजी टिकिट

देहरादून: लॉकडाउन में जरूरतमंदों की मदद को लेकर आम लोगों के लिए मसीहा बने एक्टर सोनू सूद का यह सिलसिला लगातार जारी हैI लॉकडाउन के दौरान सोनू सूद की दरियादिली किसी से छिपी नहीं हैI इसी के चलते हाल ही के दिनों सोनू ने थाईलैंड में फंसे एक भारतीय मूल के नौजवान को वतन वापसी में मदद कीI जिसके बाद सोनू सूद ने उस शख्स का वीड‍ियो शेयर कर उसे बहुत ही सुन्दर संदेश भेजा हैI

लॉकडाउन के दौरान लोगों की मदद कर मसीहा कहलाने वाले बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद ने मदद का अपना कारवां जारी रखा हैI वे आज भी अपनी टीम के साथ जरूरतमंदों की हर संभव सहायता करते हैं. हाल ही में उन्होंने थाईलैंड में फंसे एक भारतीय को देश वापसी में मदद कीI सोनू ने उस व्यक्त‍ि को प्लेन की ट‍िकट भेजी और उसके भारत आने का इंतजाम कियाI

थाईलैंड में फंसे साह‍िल खान ने 11 जून को ट्वीट कर सोनू से मदद मांगी थीI इसपर सोनू ने तुरंत उन्हें जवाब दिया और उन्हें प्लेन की ट‍िकट भेज दी I जिसके दो दिन बाद साह‍िल वापस अपने देश भारत पहुंच चुके थेI साह‍िल ने सोनू को धन्यवाद देते हुए एक वीड‍ियो शेयर कहा कि आख‍िरकार भारत पहुंच गया, मेरे पास कोई शब्द नहीं है, मैं हमेशा आपकी कामयाबी के लिए दुआ करूंगा आपने जो मेरे लिए किया, वो आज कोई नहीं करताI जिसके जवाब में सोनू ने लिखा कि हिंदुस्तानी भाई हो हमारे, वापस हिंदुस्तान तो लाना थाI

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments