Latest news
देहरादून में अवैध निर्माणों के खिलाफ एमडीडीए का सख्त रुख गढ़ी कैंट में आयोजित “हिमालय की गूँज” मिलिट्री बैंड सिम्फनी में राज्यपाल ने किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक की कॉफी टेबल बुक का राज्यपाल ने किया विमोचन उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत

[t4b-ticker]

Sunday, March 8, 2026
Homeराष्ट्रीयआज साईनगर शिरडी पहुंचेगी भारत गौरव ट्रेन

आज साईनगर शिरडी पहुंचेगी भारत गौरव ट्रेन

देहरादून: भारत गौरव ट्रेन कोयंबटूर उत्तर से साईनगर शिर्डी के लिए 14 जून 2022 को शुरू की गई थी। 14 जून को चली ट्रैन 16 जून 2022 को साईनगर शिरडी पहुंचेगी। रेल मंत्रालय ने बताया कि इस ट्रेन में लगभग 1100 यात्री मंगलवार को कोयंबटूर से शिरडी के लिए पहली राउंड ट्रिप सेवा में सवार हुए हैं।

आपको बता दें कि शिरडी पहुंचने के बाद ट्रेन एक दिन का ब्रेक लेगी। इसके बाद शुक्रवार को साईं नगर से अपनी यात्रा दोबारा शुरू करेगी। वह शनिवार को दोपहर 12 बजे कोयंबटूर नॉर्थ पहुंचेगी। शिरडी पहुंचने से पहले ट्रेन तिरुपुर, इरोड, सेलम, जोलारपेट, धर्मावरा, मंत्रालयम रोड और वाडी में रुकेगी।

जानकारी के मुताबिक इस ट्रेन की टिकट की दरें भारतीय रेलवे द्वारा ली जाने वाली नियमित ट्रेन के बराबर है। इसमें यात्रा करने वाली यात्रियों को साईं बाबा मंदिर में दर्शन के लिए वीआईपी सुविधा मिलेगी। ट्रेन का रखरखाव हाउसकीपिंग सर्विस प्रोवाइडरों द्वारा किया जाएगा। ट्रेन में शाकाहारी भोजन दिया जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments