Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeराजनीतिकांग्रेस नेता राहुल गाँधी व प्रियंका गाँधी का केंद्र सरकार पर वार

कांग्रेस नेता राहुल गाँधी व प्रियंका गाँधी का केंद्र सरकार पर वार

देहरादून: केंद्र सरकार की ओर से थलसेना, नौसेना और वायुसेना में सैनिकों की भर्ती को लेकर बनाई गयी ‘अग्निपथ’ योजना का विरोध देश के कई राज्यों में शुरू हो गया है। इस बीच कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी व राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने सरकार पर हमला बोला है।

केंद्र सरकार की योजना के विरोध के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बेरोजगार युवाओं की आवाज सुनने और अग्निपथ पर चलने के लिए उनके धैर्य की ‘अग्निपरीक्षा’ नहीं लेने का आग्रह किया हैं।

राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा, ‘न कोई रैंक, न कोई पेंशन, न 2 साल से कोई सीधी भर्ती, न 4 साल के बाद स्थिर भविष्य, न सरकार का सेना के प्रति सम्मान। देश के बेरोज़गार युवाओं की आवाज़ सुनिए, इन्हें अग्निपथ पर चला कर इनके संयम की अग्निपरीक्षा मत लीजिए, प्रधानमंत्री जी।’

वहीं, कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी अग्निपथ योजना को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधाते हुए ट्वीट कर लिखा, ‘सेना भर्ती की तैयारी करने वाले युवाओं की आँखों में देशसेवा, माँ-बाप की सेवा, घर परिवार और भविष्य के तमाम सपने होते हैं। नई सेना भर्ती योजना उन्हें क्या देगी? 4 साल बाद न हाथ में नौकरी की गारंटी, न पेंशन की सुविधा, नो रैंक, नो पेंशन। प्रधानमंत्री जी युवाओं के सपनों को मत कुचलिए।’

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments