Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeधर्म-संस्कृतिबद्रीनाथ धाम पहुंचे सीएम धामी, पूजा-अर्चना कर भगवान बदरी विशाल का लिया...

बद्रीनाथ धाम पहुंचे सीएम धामी, पूजा-अर्चना कर भगवान बदरी विशाल का लिया आशीर्वाद

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार सुबह बदरीनाथ धाम पहुंचे। बदरीनाथ पहुंचकर सीएम ने मास्टर प्लान के तहत संचालित कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया।

सीएम ने अधिकारियों को मास्टर प्लान के तहत संचालित कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। कहा कि निर्माण कार्यों को गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ पूरा किया जाए।

बद्रीनाथ धाम पहुंचकर सीएम धामी ने विशेष पूजा-अर्चना कर भगवान बदरी विशाल का आशीर्वाद लिया। साथ ही देश के सुख समृद्धि की कामना की। इस दौरान सीएम ने रिवरफ्रंट डेवलपमेंट, एराइवल प्लाजा, झीलों का सौन्दर्यीकरण, अस्पताल का विस्तारीकरण, लूप रोड व बीआरओ वाईपास निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया और निर्माण कार्यों की प्रगति पर संतुष्टि व्यक्त की।

इस दौरान जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने मुख्यमंत्री को मास्टर प्लान के तहत प्रथम चरण में संचालित कार्यों की प्रगति से अवगत कराया। इसके बाद पत्रकारों से वार्ता करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के चारों धामों में हर साल श्रद्वालुओं की संख्या बढ़ रही है। तीर्थयात्रियों की यात्रा सुगम हो, इसके लिए सरकार संकल्पबद्ध है। कहा कि प्रधानमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट के तहत बदरीनाथ धाम में भी तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए ढांचागत विकास कार्य किए जा रहे है।

उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों के सहयोग से बदरीनाथ धाम में विकास कार्य किए जाएंगे। मास्टर प्लान के तहत स्ट्रीट स्कैपिंग, क्यू मैनेजमेंट, मंदिर एवं घाट सौंदर्यीकरण, तालाबों का सौंदर्यीकरण, बद्रीश वन, पार्किंग फैसिलिटी, सड़क एवं रिवर फ्रंट डेवलपमेंट आदि निर्माण कार्य चरणबद्ध ढंग से किए जाएंगे और बदरीनाथ मंदिर के चारों ओर श्रद्धालुओं के आवागमन की सुविधाओं को बेहतर बनाया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट केदारनाथ धाम की तर्ज पर बदरीनाथ धाम को भी विकसित करने के लिए मास्टर प्लान के तहत चरणबद्ध ढंग से बुनियादी ढांचे का विकास किया जा रहा है। जिसमें पहले चरण का कार्य चल रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments