Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डबजट को बनाने में बजट निदेशालय के अधिकारियों की अहम भूमिका: डॉ...

बजट को बनाने में बजट निदेशालय के अधिकारियों की अहम भूमिका: डॉ प्रेमचंद अग्रवाल

देहरादून: राज्य के कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने वर्ष 2022-23 के बजट को जनहितकारी बजट बताते हुए निदेशालय के अधिकारियों से मुलाकात कर बधाई दी। अग्रवाल ने बजट को लेकर अधिकारीयों की सराहना करते हुए उनकी कार्यशैली को प्रशंसनीय बतायाI कहा बजट को बनाने में बजट निदेशालय के अधिकारियों की अहम भूमिका है।

सोमवार को विधानसभा स्थित कार्यालय में कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने बजट अधिकारियों की पीठ थपथपाई। उन्होंने कहा कि बजट जनहितकारी हैं, इसे सभी वर्ग को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है। इसका लाभ राज्य की जनता को सीधा मिलेगा। कहा कि बजट को बनाने में बजट निदेशालय के अधिकारियों की अहम भूमिका है।

अग्रवाल ने कहा कि बजट को कम समय के भीतर बेहतर बनाया गया, इसके लिए अधिकारियों की कार्यशैली प्रशंसनीय है। उन्होंने अधिकारियों की मेहनत की सराहना करते हुए हौसलाअफजाई भी की। कहा कि सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण हमारा ध्येय था, ध्येय है और सदैव रहेगा।

उन्होंने कहा कि बजट में सुदृढ़ वित्तीय अनुशासन और राजकोषीय प्रबंधन को पहली प्राथमिकता का आधार बनाया गया है, जो कि प्रशंसनीय है। कहा कि बजट में ग्रासरूट लेवल पर कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के प्रति बद्धता व्यक्त की है। किसान हमारा अन्नदाता है और अन्नदाता सुखी भव का भाव हमने बजट में दिया है।

डा. अग्करवाल ने हा कि यत्र नार्यस्तु पूज्यंते रमन्ते तत्र देवता, सर्वे भवन्तु सुखिनः के लक्ष्य की ओर बढ़ते हुए सामाजिक न्याय के लिये सबका साथ सबका विकास किया गया है। कहा कि अधिकारियों के द्वारा ही बजट को नए विचारों का, नए संकल्पों का, सुराज के सपनों को पूरा करने का, विकास का और सेवा सुशासन, और गरीब कल्याण का जीवंत दस्तावेज बनाया जा सका। मौके पर अग्रवाल ने आगामी बजट को ओर भी बेहतर बनाने के लिए पूर्व से ही तैयारी करने को कहा।

इस मौके पर सचिव वित्त सौजन्या, अपर सचिव वित्त रोहित मीणा, बजट अधिकारी मनमोहन मैनाली, एलएम पंत सहित बजट निदेशालय के अधिकारी मौजूद रहे।

इससे पूर्व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उनके आवास पर डा. अग्रवाल ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री धामी ने विधानसभा का सत्र और अच्छे बजट के लिए अपनी शुभकामनाएं दी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments