Latest news
पुल के अधूरे निर्माण से बनी बाढ़ की स्थिति, गुस्साए लोगों ने एई के मुंह पर पोती मिट्टी अल्मोड़ा भाजपा ने तैयार किया सेवा और संगठन की मजबूती का रोडमैप गढ़वाल सभा का दस दिवसीय उत्तराखंड कौथिग 24 अक्टूबर से दून में होगा प्रदेश कांग्रेस प्रभारी ने लिया मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून में सर्राफ मंडल की एग्जीबिशन का किया अवलोकन हरितालिका तीज उत्सव को सरकारी स्तर पर और अधिक भव्य रूप से आयोजित किया जाएगाः सीएम युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्डराज्यपाल ने दी अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई...

राज्यपाल ने दी अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं

देहरादून: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गु रमीत सिंह (से नि) ने 21 जून अन्तर्राष्ट्रीय योगदिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में राज्यपाल ने कहा योग शरीर, मस्तिष्क एवं आत्मा को एक सकारात्मक ऊर्जा एवं स्वस्थ जीवन जीने की शक्ति देता है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड योग प्रदेश है यहां हरिद्वार और ऋषिकेश योग के लिए विश्व प्रसिद्ध हैं। पूरे विश्व को योग की प्रेरणा भारत से ही मिली है।

राज्यपाल ने कहा कि कोरोना महामारी के बाद योग और प्राणायाम का महत्व और भी बढ़ गया है। कोरोना महामारी ने हमें स्वास्थ्य का ध्यान रखने व प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने का सबक सिखाया है। योग, प्राणायाम और आयुष व्यक्ति की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में सहायक हैं। उन्होंने लोगों से अपने दैनिक जीवनचर्या में योग को अपनाने की अपील की है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments