Latest news
नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहलः उनियाल न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ और सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहलः मुख्यमंत्री देहरादून की 30 होनहार बेटियों को मिला नई उड़ान का अवसर एसआईआर की शुरुआत, सोमवार से मतदाताओं को बीएलओ घर-घर बांटेंगे गणना फार्म कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से वैज्ञानिक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान नरेंद्रनगर पालिका चुनाव का प्रचार थमा, मंत्री सुबोध उनियाल ने भाजपा सभासद प्रत्याशियों के समर्थन में... अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को तैयारियां तेज स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्... उत्तरांचल प्रेस क्लब के स्वास्थ्य शिविर में 142 पत्रकारों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण उत्तराखण्ड में बीएलओ को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान

[t4b-ticker]

Monday, June 8, 2026
Homeउत्तराखण्डउत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी सयुंक्त मंच ने मांगों को लेकर किया जिलाधिकारी कार्यालय...

उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी सयुंक्त मंच ने मांगों को लेकर किया जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव, भेजा ज्ञापन

देहरादून: उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी सयुंक्त मंच द्वारा शहीद स्मारक में चलाया जा रहा धरना विगत 23 दिनों से लगातार जारी है। राज्य आंदोलनकारियों ने जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव कियाI इस दौरान जिलाधिकारी कार्यालय में जिलाधिकारी समेत अपर जिलाधिकारी प्रशासन के मौजूद न रहने पर आंदोलनकारियों ने सख्त नाराजगी जाताई हैI उन्होंने प्रशासन पर आंदोलनकारियों की अनदेखी का आरोप लगाया हैI

गुरुवार को पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी सयुंक्त मंच ने जिलाधिकरी कार्यालय का घेराव के दौरान किसी भी बड़े अधिकारी के कार्यलय में न होने पर आन्दोलनकारी बिफर पड़ेI इसके विरोध में उन्होंने , राज्य आंदोलनकारियों की अनदेखी बंद करो , मुख्यमंत्री वादा निभाओ राज्य आंदोलनकारियों की उपेक्षा करना बंद करो जैसे नारे लगाने शुरू कर दिए I जिसके बाद मजिस्ट्रेट मायाराम जोशी ज्ञापन लेने पहुंचे उन्होंने बताया कि अधिकारियों को राजभवन मीटिंग में व्यस्त हैंI तो राज्य आंदोलनकारियो ने ज्ञापन देने से मना कर दिया और वही जमे रहेI आंदोलनकारियों ने स्टाफ से नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि सूचना देने के बावजूद मौके पर कोई अधिकारी मौजूद नही है। जिसके बाद जिलाधिकारी ने तुरंत अपर जिलाधिकारी को ज्ञापन व वार्ता हेतु भेजा। जिलाधिकारी की अनुपस्थिति में अपर जिलाधिकारी ने आंदोलनकारियों को आश्वस्त किया कि वे शीघ्र मुख्यमंत्री से वार्ता हेतु समय लेकर आंदोलनकारियों को अवगत कराएंगे।

आज के घेराव में मुख्यत जगमोहन सिंह नेगी , विक्रम भण्डारी, प्रदीप कुकरेती , क्रांति कुकरेती पूरण सिंह लिंगवाल , अंबुज शर्मा , सुरेश नेगी , विरेन्द्र पोखरियाल , कुलदीप कुमार , सुरेश कुमार , उर्मिला शर्मा, द्वारिका बिष्ट सरोजिनी थपलियाल, शारदा बहुगुणा, राधा तिवारी , लीला राणा, सावित्री नेगी , इंदु बिष्ट, रेणु नेगी, बीना बहुगुणा, शेर सिंह रावत, राजेन्द्र कोठारी, विक्रम भंडारी, उर्मिला डबराल, मंजू भट्ट, विरोजिनी भट्ट, युद्धवीर चौहान, बिल्लू वाल्मीकि, सुरेश नेगी, राजेश शर्मा, लोक बहादुर थापा, नवनीत गुसाईं, विक्रम नेगी प्रेम सिंह नेगी , अमित जैन , राजेश पांथरी, पुष्कर बहुगुणा , विजय बलूनी , लोक बहादुर थापा सुशील विरमानी , बलबीर सिंह नेगी , प्रभात डंडरियाल , हरिप्रकाश शर्मा , राजेंद्र कोठारी , शेर सिंह रावत , आदि शामिल थे। आज के क्रमिक अनशन में खटीमा से आए धर्मेन्द्र बिष्ट व उत्तरकाशी से शैलेन्द्र राणा समेत बड़ी संख्या में आन्दोलनकारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments