Latest news
देहरादून में अवैध निर्माणों के खिलाफ एमडीडीए का सख्त रुख गढ़ी कैंट में आयोजित “हिमालय की गूँज” मिलिट्री बैंड सिम्फनी में राज्यपाल ने किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक की कॉफी टेबल बुक का राज्यपाल ने किया विमोचन उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत

[t4b-ticker]

Sunday, March 8, 2026
Homeउत्तराखण्डसीएम धामी अपने दिल्ली दौरे के तीसरे दिन राष्ट्रपति चुनाव के नामांकन...

सीएम धामी अपने दिल्ली दौरे के तीसरे दिन राष्ट्रपति चुनाव के नामांकन में होंगे शामिल

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिल्ली दौरे का आज तीसरा बदिन है I मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली प्रवास के दौरान गुरुवार को शाम भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से शिष्टाचार भेंट की। भेंट के दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार के कामकाज से लेकर तमाम राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर चर्चा की।

जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय अध्यक्ष से प्रदेश सरकार में आने वाले दिनों में बांटे जाने वाले दायित्वों पर भी चर्चा की। मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को चारधाम यात्रा में भारी संख्या में उमड़े श्रद्धालुओं और उनके लिए जुटाई गई सुविधाओं की जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि सरकार ने श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य और अन्य सुविधाओं के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। उन्होंने बताया कि उनकी सरकार ने चुनाव दृष्टि पत्र के आधार पर विकास का एजेंडा तय किया है और इसके अनुरूप अब कई अहम निर्णय लिए जा चुके हैं।

साथ ही आज शुक्रवार को सीएम धामी राष्ट्रपति चुनाव के लिए एनडी प्रत्याशी द्रोपदी मुर्मू के नामांकन में शामिल होंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments