Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeपर्यटनपर्यटन मंत्री ने चारधाम यात्रा के दौरान बगैर पंजीकरण के यात्रा करने...

पर्यटन मंत्री ने चारधाम यात्रा के दौरान बगैर पंजीकरण के यात्रा करने की खबरों को किया खारिज

देहरादून: पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने चारधाम यात्रा पर आने वाले तीर्थ यात्रियों के लिए पंजीकरण कराना अनिवार्य बताया है। उन्होंने यात्रियों से अनुरोध किया कि वह किसी भी प्रकार की अफवाह में न आएं और पंजीकरण करके ही अपनी यात्रा की शुरुआत करें। 

चारधाम यात्रा के दौरान बगैर पंजीकरण के यात्रा करने की खबरों को खारिज करते हुए उन्होंने कहा कि सुरक्षा के मद्देनजर यात्रियों का पंजीकरण बहुत ही जरूरी है। पंजीकरण से ही सरकार को यात्रियों के संबंध में आवश्यक जानकारी मिल पाती है। किसी भी प्रकार की अवांछित घटना की दशा में पंजीकरण में दी गई जानकारी और मोबाइल नंबर के माध्यम से ही संबंधित यात्री और उनके परिवार वालों से संपर्क किया जा सकता है। इसलिए यात्रियों को पंजीकरण करवाना अनिवार्य है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments