Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डयूनिफार्म सिविल कोड को लेकर समिति का गठन, ड्राफ्ट बनाने से पहले...

यूनिफार्म सिविल कोड को लेकर समिति का गठन, ड्राफ्ट बनाने से पहले लिए जाएंगे सुझाव

देहरादून: उत्तराखंडमें समान नागरिक संहिता लागू (यूनिफॉर्म सिविल कोड ) करने के लिए गठित कमेटी छह माह में सरकार को रिपोर्ट सौंप देगी। समान नागरिक संहिता समिति का एक कार्यालय देहरादून और दूसरा कार्यालय नई दिल्ली या नोएडा में होगा। इस समिति का कार्यकाल छह माह तक होगा। समिति के ड्राफ्ट बनाने से पहले सभी धर्मों, समुदायों, जनजातियों के प्रमुख व्यक्तियों से सुझाव भी लिए जाएंगेI

प्रदेश में समान नागरिक संहिता का ड्राफ्ट बनाने के लिए जिस समिति का गठन किया गया है, वह मुख्य तौर पर दिल्ली से काम करेगी। इस समिति का पूरा खर्च गृह विभाग और पुलिस मुख्यालय वहन करेगा। काशीपुर निवासी आरटीआई कार्यकर्ता नदीमुद्दीन ने सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत ड्राफ्ट कमेटी को लेकर जानकारी मांगी थी।

जानकारी में यह बात सामने आई कि ड्राफ्ट तैयार करने वाली समिति का कैंप कार्यालय दिल्ली से चलेगा, जिसका खर्च पुलिस मुख्यालय वहन करेगा। यह भी बात सामने आई कि चार पूर्व न्यायाधीश सहित नौ नामों पर विचार करने के बाद पांच सदस्यीय समिति का गठन किया गया है। इस समिति का कार्यकाल छह माह होगा।

पूर्व न्यायाधीश रंजना प्रकाश देसाई को इस समिति की अध्यक्ष चुना गया है। मुख्यमंत्री समय-समय पर बैठक लेंगे। समिति का एक कार्यालय देहरादून और दूसरा कार्यालय नई दिल्ली या नोएडा में होगा। दिल्ली स्थित कार्यालय में तीन विधि सहायक, छह अन्य कर्मचारी नियुक्त किए जाएंगे। इसके सभी खर्च गृह विभाग और पुलिस मुख्यालय वहन करेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments