Latest news
देहरादून में अवैध निर्माणों के खिलाफ एमडीडीए का सख्त रुख गढ़ी कैंट में आयोजित “हिमालय की गूँज” मिलिट्री बैंड सिम्फनी में राज्यपाल ने किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक की कॉफी टेबल बुक का राज्यपाल ने किया विमोचन उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत

[t4b-ticker]

Sunday, March 8, 2026
Homeराजनीतिउद्धव ठाकरे ने एकनाथ शिंदे को शिवसेना का सीएम मानने से किया...

उद्धव ठाकरे ने एकनाथ शिंदे को शिवसेना का सीएम मानने से किया इंकार

देहरादून: महाराष्ट्र में सियासी उठापटक के बाद पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने पहली बार चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को शिवसेना का सीएम मानने से साफ इनकार कर दिया। साथ ही, कहा कि अगर भाजपा पहले ही ऐसे कर लेती तो राज्य में महाविकास अघाड़ी की जरूरत ही नहीं पड़ती।

उद्धव ठाकरे ने कहा, ‘जो कुछ भी कल हुआ, उसके बारे में मैंने अमित शाह से पहले ही कह दिया था। हम भाजपा-शिवसेना के गठबंधन में ढाई साल के लिए शिवसेना का मुख्यमंत्री चाहते थे। अगर वे पहले ही इसके लिए तैयार हो जाते तो यहां महा विकास अघाड़ी की जरूरत ही नहीं होती।’

उद्धव ठाकरे ने मेट्रो शेड प्रोजेक्ट की जगह बदलने को लेकर हो रही चर्चाओं पर भी अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि मेरा गुस्सा मुंबई के लोगों पर न निकाला जाए। मेट्रो शेड का प्रपोजल नहीं बदलें। मुंबई के वातावरण से खिलवाड़ न करें।

साथ ही उद्धव ठाकरे ने एकनाथ शिंदे की सरकार बनाने के तरीके पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि जिस तरह इस सरकार का गठन किया गया और कथित रूप से शिवसेना के कार्यकर्ता को मुख्यमंत्री बनाने की बात कही जा रही है, यही बात मैंने अमित शाह से भी कही थी। यह सबकुछ सम्मानजनक तरीके से हो सकता था। उस वक्त शिवसेना आधिकारिक रूप से आपके साथ थी, लेकिन अब मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे शिवसेना के सीएम नहीं हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments