Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeस्वास्थ्यकोरोना के नए वैरिएंट की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग का अलर्ट...

कोरोना के नए वैरिएंट की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग का अलर्ट जारी

देहरादून: देश के कई राज्यों में ओमिक्रॉन के नए वैरिएंट बी-4 और बी-6 के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इसे देखते हुए नए वैरिएंट की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट हो गया है। विभाग ने सभी जिलों को केंद्र सरकार की गाइडलाइन के अनुसार कोरोना संक्रमित सैंपलों की जीनोम सीक्वेसिंग करने साथ ही जांचें बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। 

प्रदेश में चारधाम यात्रा चल रही है। कई राज्यों से तीर्थयात्री उत्तराखंड में पहुंच रहे हैं। हालांकि प्रदेश में अभी तक ओमिक्रॉन का कोई नया वैरिएंट नहीं मिला है। लेकिन एहतियात के तौर पर स्वास्थ्य विभाग ने केंद्र सरकार की गाइडलाइन के आधार पर सभी जिलों को सैंपल जांच बढ़ाने के साथ कोरोना संक्रमित सैंपलों की जीनोम सीक्वेंसिंग करने के निर्देश दिए हैं। 

स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. शैलजा भट्ट ने कहा कि प्रदेश में वर्तमान में कोरोना संक्रमण की स्थिति सामान्य है। संक्रमण का कोई नया वैरिएंट का मामला सामने नहीं आया है। सभी जिलों को कोविड संक्रमित व्यक्ति की नियमित निगरानी रखने के साथ जीनोम सीक्वेंसिंग करने को कहा गया है। प्रदेश में वर्तमान में 316 सक्रिय मामले है। इसमें अधिकतर संक्रमित होम आइसोलेशन में रह कर ठीक हो रहे हैं। 

साथ ही प्रदेश में बीते 24 घंटे के भीतर 44 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। जबकि 42 संक्रमित ठीक हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक बृहस्पतिवार को 1522 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। आठ जिलों में नए संक्रमित मामले सामने आए हैं।

देहरादून जिले में 26, हरिद्वार में 8, नैनीताल में 5, उत्तरकाशी, ऊधमसिंह नगर, टिहरी, चमोली व चंपावत जिले में एक-एक संक्रमित मिला है। 42 संक्रमितों ने संक्रमण को मात दी है। संक्रमितों की तुलना में कम मरीज ठीक हो रहे हैं। इससे सक्रिय मामले लगातार बढ़ रहे हैं। वर्तमान में 316 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। प्रदेश की रिकवरी दर 95.81 प्रतिशत और संक्रमण दर 2.81 प्रतिशत दर्ज की गई है ।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments