Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeउत्तराखण्डरायपुर विधानसभा के सभी वार्डों की सड़कों व नालियों का निर्माण करे...

रायपुर विधानसभा के सभी वार्डों की सड़कों व नालियों का निर्माण करे नगर निगम

देहरादून: केशर जन कल्याण समिति के प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट एन के गुसाईं ने रायपुर विधानसभा में आने वाले सभी वार्डों में सड़क,नालियां,सीवर लाइन व स्ट्रीट लाइटों को दुरुस्त करने की अपील नगर निगम देहरादून से की है।
गुसाईं ने कहा कि शहरभर से लोग नगर निगम से संबंधित अपनी विभिन्न समस्याओं से समय-समय पर समिति को अवगत कराते रहते हैं।उन्होंने चेताया कि आम जनता की कठिनाई को समिति कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। समिति भी समय-समय पर नगर निगम से जनता की कठिनाईयों के समाधान हेतु पत्राचार करती रहती है।कहा कि समिति की मांग को अनसुना करने पर नगर निगम से आरपार की लड़ाई लड़ी जायेगी।

उन्होंने कहा कि नगर निगम के अन्तर्गत आने वाले मोहकमपुर माजरी माफी,चन्दर रोड एमडीडीए कालोनी, बद्रीश कालोनी, भगत सिंह कालोनी, राजीव नगर, वाणी विहार, चन्द्र सिंह गढ़वाली अजबरपुर, माता मंदिर रोड, शाहनगर, धर्मपुर, नेहरू कालोनी, डिफेंस कालोनी, गुजराडा मानसिंह, डांडा लखौण्ड, आमवाला तरला, ननूरखेडा, लाडपुर, नेहरूग्राम, डोभाल चौक, रायपुर, चकतुनवाला सहित सभी वार्डों की व्यवस्थाएं शीघ्र दुरुस्त होनी चाहिए।

गुसाईं ने कहा कि बरसात का मौसम शुरू हो गया है नगर निगम की अकर्मण्यता के कारण जगह जगह टूटी फूटी सड़कों व टूटी फूटी नालियों के कारण जगह-जगह पानी जमा हो रहा है,जिससे डेंगू मलेरिया के मच्छरों का भय बना हुआ है। अधिकांश नालियों की सफाई न होने के कारण बरसात का पानी लोगों के घरों,व्यावसायिक प्रतिष्ठानों व गोशालाओं में घुस जा रहा है। कहा कि मानसून की पहली बारिश से ही लोगों का सड़को व गलियों से निकलकर आना जाना दूभर हो गया है।

उन्होंने रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ व राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भी बरसात के मद्देनजर जनता को हो रही कठिनाइयों का संज्ञान लेने का अनुरोध किया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments