Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeराजनीतिचुनावी फायदा लेने के लिए भाजपा ने ही उदयपुर के वीभत्स हत्याकांड...

चुनावी फायदा लेने के लिए भाजपा ने ही उदयपुर के वीभत्स हत्याकांड को दिया अंजाम: करन माहरा

देहरादून: उदयपुर हत्याकांड के बाद से पुरे देश में हडकंप मचा हुआ है I मामले की तुरंत कार्यवाही के बावजूद भी लोग अभी भी तरह-तरह से विरोध प्रदर्शन कर रहे है I जिसके बाद अब उदयपुर में कन्हैयालाल हत्या केस में कांग्रेस ने भाजपा को कठघरे में खड़ा किया है। कांग्रेस का आरोप है कि कन्हैया के हत्यारे भाजपा से जुड़े हैं। चुनावी फायदा लेने के लिए भाजपा ने ही इस वीभत्स हत्याकांड को अंजाम दिया है।

सोमवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने राजीव भवन में मीडिया से बातचीत के दौरान भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि उदयपुर घटना के आरोपियों का ताल्लुक बीजेपी से हैं। हर चुनाव से पहले भाजपा इस प्रकार सांप्रदायिकता का माहौल बनाती है। माहरा ने कश्मीर में पकड़े गए आतंकी का मुद्दा उठाते कहा कि वह आतंकी भी भाजपा की आईटी सेल का अध्यक्ष है। गृह मंत्री अमित शाह की बैठकों में भी वह व्यक्ति शामिल होता रहा है। इस दोनों मामलों में भाजपा बेनकाब हो चुकी है।

अंतर इस मुद्दे पर बढ़चढ़ कर बयान दे रहे नेता की चुप्पी इसे साबित भी कर रही हैं। माहरा ने कहा कि भाजपा को इस प्रकरण में देश से माफी मांगनी चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि इन दोनों मामलों के सुप्रीम कोर्ट के रिटायर जज से जांच भी कराई जानी चाहिए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments