Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeउत्तराखण्डप्रदेश में बारिश के बढ़ने से व्यासी परियोजना को मिली जान, बिजली...

प्रदेश में बारिश के बढ़ने से व्यासी परियोजना को मिली जान, बिजली का उत्पादन प्रतिदिन दस लाख यूनिट पार

देहरादून: उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड के लिए शुरुआती बारिश राहत लेकर आई है। जिन परियोजनाओं पर पानी की किल्लत का असर था, उनकी रफ्तार बढ़ने लगी है। प्रदेश में बारिश होने के साथ ही यमुना पर बनी व्यासी परियोजना को नई जान मिल गई है। अब यहां की दोनों टरबाइन चलनी शुरू हो गई हैं। इसके साथ ही बिजली का उत्पादन भी यहां प्रतिदिन दस लाख यूनिट पार होने लगा है।

यमुना पर बनी व्यासी जल विद्युत परियोजना की दोनों टरबाइन चलने के बाद यहां से रोजाना बिजली उत्पादन भी बढ़कर 1.159 मिलियन यूनिट तक पहुंच गया है। उधर, रामगंगा जल विद्युत परियोजना को फिलहाल बंद किया गया है, जिससे करीब दो मिलियन यूनिट बिजली उत्पादन प्रभावित हुआ है। बरसात में इस डैम में पानी स्टोरेज बढ़ाने के लिए फिलहाल उत्पादन रोका गया है। 

उत्तरकाशी के तिलोथ में ओवरहालिंग का काम चल रहा है, जिससे बिजली उत्पादन प्रभावित हो रहा है। यूजेवीएनएल प्रबंधन का कहना है कि इन सबके बावजूद रोजाना 18 से 19 मिलियन यूनिट बिजली का उत्पादन किया जा रहा है। यूजेवीएनएल के वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी विमल डबराल ने बताया कि बरसात में पानी बढ़ने के बाद परियोजनाओं में उत्पादन भी बढ़ा है। रामगंगा के बंद होने के बावजूद उत्पादन 19 एमयू के आसपास ही चल रहा है।

प्रदेश में पिछले कई दिनों से मानसूनी बारिश के बावजूद बिजली की मांग 50 मिलियन यूनिट का आंकड़ा छू रही है। यूपीसीएल के मुताबिक, मंगलवार को प्रदेश में 50.13 मिलियन यूनिट बिजली की मांग आंकी गई है, जिसके सापेक्ष 46.73 एमयू बिजली उपलब्ध है। बाकी 3.4 एमयू बिजली की आपूर्ति बाजार से खरीदकर की जा रही है। अगर कुछ कमी रही तो कुछ जगहों पर बिजली कटौती भी हो सकती है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments