Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्डराज्य में भारी बारिश का अलर्ट जारी, पहाड़ों में आवाजाही करने वालों...

राज्य में भारी बारिश का अलर्ट जारी, पहाड़ों में आवाजाही करने वालों को विशेष सावधानी की जरूरत

देहरादून: तपती गर्मी के बाद राज्य में मानसून ने दस्तक दे दी है I हालांकि लोग अभी भी उमस से परेशान है I लगातार बढती बारिश के चलते मौसम विभाग ने राज्य में मंगलवार को देहरादून समेत कई जिलों में बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी है। जिसके चलते ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, पांच जुलाई को देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल और चंपावत जिलों में कहीं-कहीं बहुत अधिक बारिश होने की संभावना है । चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है। दून में सुबह से बादल छाए हुए हैं। सुबह से कई-कई इलाकों में हल्की बारिश का हो रही है।

मौसम निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक, ऑरेंज अलर्ट के चलते जिला प्रशासन को सतर्क रहने को कहा गया है। भारी से बहुत भारी बारिश के चलते संवेदनशील इलाकों में मध्यम भूस्खलन, चट्टान गिरने के कारण कहीं-कहीं सड़कों, राजमार्गों पर अवरोध, कटाव, पहाड़ी क्षेत्रों में कहीं-कहीं नालों और नदियों में अतिप्रवाह, निचले इलाकों में जलभराव हो सकता है। छोटी नदियों या नालों के किनारे बस्तियों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने का सुझाव दिया गया है। पहाड़ों में आवाजाही करने वालों को विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments