Latest news
देहरादून में अवैध निर्माणों के खिलाफ एमडीडीए का सख्त रुख गढ़ी कैंट में आयोजित “हिमालय की गूँज” मिलिट्री बैंड सिम्फनी में राज्यपाल ने किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक की कॉफी टेबल बुक का राज्यपाल ने किया विमोचन उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत

[t4b-ticker]

Sunday, March 8, 2026
Homeराष्ट्रीयएसआईटी के हाथ लगी बड़ी सफलता, 1984 के सिख विरोधी दंगे के...

एसआईटी के हाथ लगी बड़ी सफलता, 1984 के सिख विरोधी दंगे के दो आरोपी गिरफ्तार

देहरादून: 31 अक्तूबर 1984 को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के बाद हुए दंगों में शहर में 127 सिखों की हत्या की गई थी। जिसकी जांच एसआईटी कर रही है। मंगलवार देर रात एसआईटी ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

सिख विरोधी दंगों के आरोपियों की तलाश में मंगलवार देर रात एसआईटी ने शहर के पांच अलग-अलग इलाकों में दबिश देकर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में सिद्ध गोपाल गुप्ता उर्फ बब्बू (66) पुत्र स्व. शहजादे लाल गुप्ता निवासी किदवई नगर और जितेंद्र कुमार तिवारी (58) पुत्र राजाबाबू तिवारी निवासी यशोदानगर शामिल हैं।

एसआईटी डीआईजी बालेंदु भूषण सिंह ने बताया कि नौबस्ता में दर्ज किए गए केस नंबर 574/84 व गोविंद नगर के 404/84 केस के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए देर रात एक बजे दबिश शुरू की गई। नौबस्ता वाली घटना में सार्दुल सिंह व गुरुदयाल सिंह की हत्या की गई थी। वहीं गोविंद नगर की वारदात में एक ही परिवार के सात लोगों की हत्या की गई थी। जिसमें विशाख सिंह, उनकी पत्नी सरन कौर, बेटी गुरुवचन कौर के अलावा उनके चार बेटों जोगेंदर सिंह, गुरचरन सिंह, छत्रपाल सिंह व गुरुमुख सिंह की हत्या की गई थी। दोनों केसों में करीब 15 आरोपी हैं। 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments