Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डउत्तराखंड के पांच जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, देहरादून के कई...

उत्तराखंड के पांच जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, देहरादून के कई स्थानों में जलभराव

देहरादून: मानसून के आगमन के साथ राज्य में झमाझम बारिश का सिलसिला जारी है I जहाँ एक ओर लोग गर्मी से राहत की सांस ले रहा है वहीं दूसरी और जगह-जगह जलभराव से आवाजाही में दिक्कतों का सामना भी करना पड़ रहा है I मौसम विभाग ने बुधवार को उत्तराखंड के पांच जिलों में बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी है। इसे लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

 मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, छह जुलाई को देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल और चंपावत के कुछ स्थानों पर बुहत भारी बारिश हो सकती है। वहीं रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। इसे लेकर मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

वहीं सात से नौ जुलाई तक भी कुमाऊं और गढ़वाल के पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश की आशंका जताई है। इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके बाद बारिश में कमी के आसार हैं। मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट को लेकर एडवाइजरी जारी की है। इसमें संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन, चट्टान खिसकने, सड़कें बंद होने और नदी-नालों में अतिप्रवाह को लेकर अलर्ट किया है। पहाड़ी इलाकों में आवाजाही करने वालों को विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया है। 

बारिश के चलते राजधानी देहरादून के काफी स्थानों में जलभराव देखने को मिला I बारिश के चलते रायपुर रोड पर गुरुद्वारे के सामने, किशननगर, दर्शनलाल चौक, ब्रहमपुरी, इंद्रानगर, चंद्रबनी में जलभराव हुआ। जलभराव के कारण शहरवासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments