Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्डमुख्यमंत्री से हरियाणा गर्वेनेस रिफार्म अथोरिटी के चेयरमैन ने की भेंट

मुख्यमंत्री से हरियाणा गर्वेनेस रिफार्म अथोरिटी के चेयरमैन ने की भेंट

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास कैम्प कार्यालय में हरियाणा गर्वेनेस रिफार्म अथॉरिटी के चेयरमैन डा. प्रमोद कुमार ने भेंट की। उन्होंने मुख्यमंत्री को हरियाणा सरकार द्वारा राज्य में जन सुविधाओं के विकास, सेवाओं की आम जनता तक त्वरित ढंग से पहुंच सुनिश्चित करने, जन शिकायतों के त्वरित निराकरण आदि के सम्बन्ध में किये जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। इस दौरान मुख्य सचिव डा. एस.एस.संधु व सचिव शैलेश बगोली भी उपस्थित रहे।

मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड के परिपेक्ष में राज्य की भौगोलिक परिस्थिति के अनुकूल आम जनता को बेहतर सुविधायें उपलब्ध कराना तथा जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समय पर सुनिश्चित कराना तथा सुशासन एवं योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन हमारा प्रयास हैं।

मुख्यमंत्री ने हरियाणा गवर्नेस रिफार्म अथॉरिटी के चेयरमैन से राज्य की परिस्थिति के अनुकूल जनता को कैसे बेहतर सुविधायें उपलब्ध करायी जा सकती है, इस संबंध में कार्ययोजना तैयार किये जाने की अपेक्षा की। मुख्यमंत्री ने इस संबंध में राज्य स्तर पर कमेटी भी गठित किये जाने के निर्देश दिये। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमे राज्य को बेहतर बनाना है, इसमें सभी को सहयोगी बनाने का हमारा प्रयास है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments