Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्डबोर्ड परीक्षा में फेल होने वाले परीक्षार्थियों को अंक सुधार का मौका...

बोर्ड परीक्षा में फेल होने वाले परीक्षार्थियों को अंक सुधार का मौका देगी सरकार, कैबिनेट में प्रस्ताव लाने की तैयारी

देहरादून: उत्तराखंड की बोर्ड परीक्षा में फेल होने वाले परीक्षार्थियों के लिए अच्छी खबर हैI राज्य सरकार अब 10 वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षा में फेल हुए छात्र छात्राओं को दोबारा पास होने का मौका दिए जाने की तैयारी कर रही है I प्रदेश के शिक्षा मंत्री धनसिंह रावत के मुताबिक इस पर जल्द ही कैबिनेट में प्रस्ताव लाया जाएगा।

प्रदेश में बोर्ड परीक्षा में फेल होने वाले परीक्षार्थियों को अब मायूस होने की जरूरत नहीं होगीI राज्य सरकार ने तय किया है कि उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा में अधिकतम दो विषयों में फेल छात्र-छात्राओं को सरकार पास होने का मौका देगी।अगले शिक्षा सत्र से सरकार इस व्यवस्था को लागू कर सकती है।

शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत के अनुसार सरकार 10वीं और 12वीं में फेल छात्र-छात्राओं को पास होने का मौका देना चाहती है। पूर्व में इस तरह की व्यवस्था थी, लेकिन बाद में इसे बंद कर दिया गया। सरकार चाहती है कि अधिकतम दो विषयों में फेल छात्र-छात्राओं को अंक सुधार का मौका दिया जाना चाहिए। जिसके लिए जल्दी ही कैबिनेट में प्रस्ताव लाया जाएगा। इस नीति को लाने को लेकर उन्होंने यह भी तर्क दिया है कि बोर्ड परीक्षा में फेल होने के कारण बहुत सारे छात्र छात्राएं पढाई छोड़ देते हैंI लेकिन अंक सुधार का मौका देने पर उनका साल भी खराब नहीं होगा और ना ही उनकी पढाई छूटेगीI

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments