Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeअपराधकलयुगी पिता को नाबालिग बेटी ने पहुंचाया जेल, मदद कर रहे युवक...

कलयुगी पिता को नाबालिग बेटी ने पहुंचाया जेल, मदद कर रहे युवक पर लगाया था बेटी को भगा ले जाने का आरोप

देहरादून: रायपुर थाना क्षेत्र से रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आयी हैI यहां एक व्यक्ति ने थाने पहुंचकर किसी युवक द्वारा अपनी नाबालिग बेटी को भगाने का आरोप लगा शिकायत दर्ज करवाईI जानकारी मिलने के बाद बेटी भी थाने पहुंच गई, जिसके बाद उसने अपने कलयुगी पिता की सारी कहानी पुलिस को बताई तो, जिसको सुनकर पुलिस भी हैरान रह गईI फिलहाल पुलिस ने आरोपी पिता को जेल भेज दिया है

एसओ रायपुर मनमोहन सिंह नेगी ने बताया कि रायपुर थाना क्षेत्र में नाबालिग के पिता ने एक युवक पर बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगा कर थाने में शिकायत कर दी। बेटी को जब इस बात की खबर लगी तो वह भी थाने पहुंच गई। उसने पुलिस को बताया कि वह अपने पिता की हरकतों से परेशान होकर बिहार जा रही थी और वह युवक केवल उसकी मदद कर रहा था। इसके बाद उसने पिता की सारी कारगुजारियां पुलिस को बता दीI उसने बताया कि उसके पिता उसके साथ गलत हरकतें व छेड़खानी करते हैं। विरोध करने पर मारपीट करते हैं।

बेटी द्वारा बताई गई आप बीती सुनने के बाद पुलिस ने कलयुगी पिता को जेल भेज दिया हैI उसके द्वारा दिए गए बयान के बाद पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ पोक्सो एक्ट में भी मुकदमा दर्ज कर लिया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments