Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeउत्तराखण्डसीएम धामी ने चंपावत भ्रमण के दौरान सुनी ग्रामीणों की समस्या

सीएम धामी ने चंपावत भ्रमण के दौरान सुनी ग्रामीणों की समस्या

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुरुवार को जनपद चंपावत के धौंन, स्वाला, अमोड़ी, सूखिढांग आदि क्षेत्रों का भ्रमण कर क्षेत्रीय जनता से रूबरू हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि आप सभी के प्यार और आशीर्वाद से ही उनको पूरे प्रदेश की सेवा करने का अवसर प्राप्त हुआ हैं। वे हमेशा आम जनता के बीच रह कर यहां कि सेवा करते रहेंगे।

इस दौरान सीएम ने लोगों की समस्याएं भी सुनी साथ ही समस्याओं के तत्काल समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जन समस्याओं की समय-समय पर नियमित रूप से सुनवाई की जाए।

इस मौके पर अध्यक्ष वन विकास निगम कैलाश चंद्र गहतोड़ी, भाजपा जिला अध्यक्ष दीप चंद्र पाठक, जिलाधिकारी नरेंद्र सिंह भंडारी, पुलिस अधीक्षक देवेंद्र सिंह पींचा, मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह रावत समेत अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधि व क्षेत्र की जनता मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments