Latest news
उत्तराखण्ड में किसानों की समृद्धि के लिए कृभको का संतुलित उर्वरकों के उपयोग पर जोर निर्दलीय विधायक उमेश विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा देने का एलान दो दिन की कार्यवाही, जवाबदेही की परीक्षा सीएम धामी ने 7,844.18 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पेश किया रुड़की में अवैध हथियारों का सौदा नाकाम, 315 बोर के दो तमंचे बरामद नार्को टेस्ट की सहमति के बाद गिरफ्तारीः क्या अंकिता को न्याय दिलाने वाले सवालों के जवाब मिलने से पहल... मुख्यमंत्री ने आदिबद्री मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत मुख्यमंत्री ने देहरादून में महर्षि बाल्मिकी प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित शोभा यात्रा में किया प्रतिभ... मुख्यमंत्री ने रुद्रप्रयाग में पुल-सुरंग परियोजना एवं संगम लाइब्रेरी का किया अवलोकन

[t4b-ticker]

Wednesday, October 28, 2026
Homeउत्तराखण्ड16 वर्षीय युवक ने मस्ती-मजाक में गंवाई जान

16 वर्षीय युवक ने मस्ती-मजाक में गंवाई जान

देहरादून: मालदेवता में दोस्तों के साथ घूमने आया एक किशोर गहरे पानी में डूब गया। सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ एवं स्थानीय पुलिस की टीम ने रेस्क्यू कर शव को बरामद किया।

एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम ने गहरे पानी में जाकर सर्चिंग अभियान चलाया। मृतक की पहचान रोहित पुत्र रवि रावत 16 वर्ष निवासी विश्वनाथ एंक्लेव मयूर विहार देहरादून के रूप में हुई। बताया कि किशोर अपने दोस्तों के साथ घूमने आया था और पानी में उतरने के दौरान उसे गहराई का अंदाजा नहीं लगा और डूबने लगा। साथियों ने बचाने की कोशिश की, लेकिन वह पानी में ओझल हो गया।

पुलिस ने बताया कि उन्हें सुबह आठ बजे अभिषेक थापा ने फोन पर सूचना दी कि नदी में एक किशोर डूब गया है।

एसडीआरएफ की टीम में रवि चौहान, योगेश रावत, प्रवीण चौहान, सुशील कुमार, मुकेश रावत, टीकू, चालक चन्दन सिंह आदि शामिल थे। उधर, सूचना मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है I

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments